Indian Navy INCET Admit card 2025: हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

Summary :

Indian Navy INCET Admit card 2025: भारतीय नौसेना ने आज, 21 अगस्त 2025 को नागरिक प्रवेश परीक्षा (INCET) 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह एडमिट कार्ड उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने नौसेना के नागरिक पदों के लिए आवेदन किया था। अब Registered Candidate अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट incet.cbt-exam.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। Indian Navy INCET Admit card 2025: 882 पदों पर होगी भर्ती इस बार भारतीय नौसेना के तहत विभिन्न विभागों में कुल 882 रिक्त पदों को भरने…

Indian Navy INCET Admit card 2025: भारतीय नौसेना ने आज, 21 अगस्त 2025 को नागरिक प्रवेश परीक्षा (INCET) 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह एडमिट कार्ड उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने नौसेना के नागरिक पदों के लिए आवेदन किया था। अब Registered Candidate अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट incet.cbt-exam.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

Indian Navy INCET Admit card 2025: 882 पदों पर होगी भर्ती

इस बार भारतीय नौसेना के तहत विभिन्न विभागों में कुल 882 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 जुलाई से 18 जुलाई 2025 तक चली थी। इस भर्ती अभियान ने देश भर से बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को आकर्षित किया है।

Indian Navy
Indian Navy

Indian Navy INCET: एग्जाम फॉर्मेट

  • यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी और इसमें कुल 100 वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को इन्हें 90 मिनट में हल करना होगा।
  • Question Paper का ज्यादात्तर भाग हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में रहेगा।
  • लेकिन नॉर्मल अंग्रेजी का पार्ट केवल अंग्रेजी में होगा।
  • परीक्षा का उद्देश्य उम्मीदवारों की Educational qualification और Expertise की जांच करना है।
Indian Navy
Indian Navy

Admit card क्यों जरूरी है?

भारतीय नौसेना ने साफ कहा है कि परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है। उम्मीदवारों को यह सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र (Examination Center) जाते समय निम्नलिखित दस्तावेज अवश्य साथ रखें:

Admit card (प्रिंटआउट)

एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, आदि)

इसके अलावा, एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी विवरण जैसे नाम, परीक्षा केंद्र, रोल नंबर आदि को ध्यान से जांच लें। यदि कोई गलती नजर आए तो तुरंत आधिकारिक हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का शैक्षिक योग्यता और उम्र की शर्तें पूरी करना जरूरी है। केवल वही उम्मीदवार आगे के चरणों में शामिल किए जाएंगे जो इन शर्तों को पूरा करेंगे।

Indian Navy

Indian Navy INCET: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स

  • incet.cbt-exam.in
  • वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “INCET एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करें” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

Indian Navy INCET: आखिरी सलाह

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। इससे उन्हें किसी भी प्रकार की अपडेट या बदलाव की सूचना
समय रहते मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें:-GST में बड़ा बदलाव! 12% और 28% स्लैब पर नई दरें तय, आपकी जेब पर क्या होगा असर?

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।