Indigo की सभी फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट पर यात्री परेशान, सूटकेस का लगा ढेर, जानें इस बड़े संकट के 5 मुख्य कारण

Summary :

Indigo Flights Cancelled:  दिल्ली एयरपोर्ट में हाहाकार मचा हुआ है, यात्री परेशान है, अपने गंतव्य स्थान पर जाने के लिए इंतजार कर रहे है लेकिन इंडिगो में बड़े संकट के कारण हवाई यातायात चरमरा गई है। वहीं दूसरी तरफ कई एयर लाइन्स ने अपनी कीमतों में भारी इजाफा कर दिया है जिससे यात्रीयों की परेशानी दोगुनी हो गई है। आज दिल्ली हवाई अड्डे से रवाना होने वाली सभी इंडिगो उड़ानें आधी रात तक रद्द कर दी गई हैं। इस बड़े संकट की मुख्य बातें विस्तार से जानते है कि क्यों इंडिगो ने फ्लाइट्स रद्द करने का फैसला लिया है। Indigo…

Indigo Flights Cancelled:  दिल्ली एयरपोर्ट में हाहाकार मचा हुआ है, यात्री परेशान है, अपने गंतव्य स्थान पर जाने के लिए इंतजार कर रहे है लेकिन इंडिगो में बड़े संकट के कारण हवाई यातायात चरमरा गई है। वहीं दूसरी तरफ कई एयर लाइन्स ने अपनी कीमतों में भारी इजाफा कर दिया है जिससे यात्रीयों की परेशानी दोगुनी हो गई है। आज दिल्ली हवाई अड्डे से रवाना होने वाली सभी इंडिगो उड़ानें आधी रात तक रद्द कर दी गई हैं। इस बड़े संकट की मुख्य बातें विस्तार से जानते है कि क्यों इंडिगो ने फ्लाइट्स रद्द करने का फैसला लिया है।

Indigo Flights Cancelled

Indigo Flights Cancelled
Indigo Flights Cancelled (Source: social media)

दिल्ली हवाई अड्डे ने जानकारी देते हुए कहा कि 5 दिसंबर 2025 को दिल्ली हवाई अड्डे से रवाना होने वाली इंडिगो की घरेलू उड़ानें आज मध्यरात्रि 11:59 बजे तक तक रद्द कर दी गई हैं। वहीं दूसरी एयरलाइन्स के लिए परिचालन निर्धारित अनुसार रहेगा। ऑन-ग्राउंड टीमें समस्या को कम करने और यात्रियों के लिए आरामदायक अनुभव सुनिश्चित करने के लिए सभी भागीदारों के साथ लगन से काम कर रही हैं।

Indigo Flights Delays Crisis

देश भर में एयरलाइन परिचालन में जारी व्यवधान के कारण इंडिगो की 500 से अधिक उड़ानें रद्द हो गई हैं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है। कई हवाई अड्डों पर यात्रियों ने इस गंभीर समस्या पर गहरी निराशा व्यक्त की।

IndiGo Chaos

IndiGo Chaos
IndiGo Chaos

यात्रियों ने कहा कि कर्मचारियों की कमी और चालक दल के सदस्यों के लिए नए नियमों के कारण पैदा हुए सकंट के कारण यात्री घंटों तक हवाई अड्डों पर बिना उचित सूचना, भोजन या पानी के फंसे रहे।

Low Visibility Reason

दिल्ली में प्रदूषण और कोहरे की वजह से भी विजिबिलिटी कम हो जाती है जिससे एयर ट्रैफिक पर भी दबाव ज्यादा हो जाता है। साथ ही ग्राउंड हैंडलिंग पर भी दबाव बनता है। वहीं विमानों के साथ ही कोहरे के कारण कई ट्रेने भी लेट या रद्द हो जाती है।

Technical Fault in IndiGo

तकनीकी खराबी की वजह से भी यह बड़ा संकट हो सकता है। बताया जा रहा है कि सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण एयरपोर्ट पर लंबी लाइन लग गई थी और यह समस्या तेजी से पूरे इंडिगो नेटवर्क में फैल गया।

ALSO READ: हवाई सफर हुआ महंगा, दिल्ली से मुंबई का किराया 40,579 रूपए; आज 1600 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल,जानें क्या है पूरा मामला?

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।