ग्वालियर : स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ईकोग्रीन संस्था द्वारा शहर में कचरा ट्रांसफर स्टेशन बनाए जा रहे हैं। जिसके तहत निगमायुक्त विनोद शर्मा द्वारा लक्ष्मीगंज स्थितबुद्वा पार्क के पीछे बन कचरा ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण किया तथा संबंधित कम्पनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कचरा ट्रांसफर स्टेशन परिसर में बाउंड्री वाल बनाएं।
निगमायुक्त विनोद शर्मा ने शहर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में 15 स्थानों पर बनाए जा रहे कचरा ट्रांसफर स्टेशनों में से लक्ष्मीगंज स्थित बुद्वा पार्क के पीछे बनाए जा रहे कचरा ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण किया तथा कार्य कर रहे ईकोग्रीन कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों व कचरा प्रबंधन अधिकारियों को शीघ्र तक कार्य आवश्यक रुप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने एवं सीसी सड़क बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
इससे पूर्व निगमायुक्त विनोद शर्मा ने एसएएफ मैदान में पंहुचकर गणतंत्र दिवस की तैयारियों का निरीक्षण किया तथा साफ सफाई एवं पेयजल आदि व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए। इसके बाद निगमायुक्त शर्मा ने समार्ट सिटी के पार्क नेहरु पार्क का निरीक्षण किया। तथा पार्क अधिकारी मुकेश बंसल को निर्देश दिए कि पार्क में से जो पुरानी जालियां एवं अन्य सामाग्री निकल रहीं है उन्हें कार्यशाला में जमा कराया जाए।
निगमायुक्त शर्मा ने महाराज बाडे पर निरीक्षण किया तथा बाडे से अस्थाई अतिक्रमण हटाने के निर्देश संबंधित मदाखलत अधिकारी को दिए, वहीं महाराज बाडे की पार्किंग का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त सुशील कटारे, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



