हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज तड़के जजीरा एयरवेज के एक विमान की लैंडिंग के बाद उसमें आग लग गई। विमान में 145 यात्री सवार थे। एयरलाइंस ने इसे ‘‘छोटी आग’’ बताते हुए कहा कि इसे तुरंत बुझा दिया गया और यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ।
जजीरा एयरवेज भारत के प्रवक्ता ने ई-मेल से भेजे गए जवाब में कहा, ‘‘जो हुआ उसे एयरलाइन उद्योग में आम तौर पर ‘टेलपाइप आग’ कहते हैं। हमारे पायलट ने तुरंत ही मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए ईंधन और प्रज्वलन को बंद कर दिया।’’
पानी से उड़कर खेतों में उतर सकता है सी-प्लेन
उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षा के सभी मानकों का पालन किया गया और सभी यात्री सामान्य रूप से विमान से उतर गए।’’ हवाई अड्डे के सूत्रों ने कहा कि हवाई यातायात नियंत्रण और ग्राउंड स्टाफ के कुछ सदस्यों ने भी विमान के उतरने के तुरंत बाद ‘‘मामूली आग’’ को देखा और जे9-608 कुवैत-हैदराबाद विमान के पायलट को सूचित किया, जिसने दोनों इंजन को तुरंत बंद कर दिया।
सूत्रों ने बताया, ‘‘घटना रात डेढ़ बजे की है। दायें इंजन में मामूली आग लग गई और कुछ समय बाद यह बुझ गई। बहरहाल, मामले में गहन जांच की जाएगी।’’
उन्होंने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित उतर गए और किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है। विमान को टैक्सीवे से पार्किंग की तरफ ले जाया गया।


Download Android App
Download iOS App



