जयराम रमेश ने नागरिकता संशोधन कानून को SC में दी चुनौती, बुधवार को होगी सुनवाई

Summary :

रमेश जयराम ने कहा, “माननीय न्यायाधीशों ने इस मामले में मेरी याचिका पर सुनवाई बुधवार को यानि परसो करने की सहमति जताई है।”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने नागरिकता संशोधन कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है और उनकी याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी। जयराम ने अपनी निजी क्षमता में इस नए कानून को चुनौती दी है। उन्होंने 13 दिसंबर को यह याचिका दायर की थी। 
उन्होंने ट्वीट किया, “जल्दबाजी में लाए गए नागरिकता संशोधन कानून के कारण पैदा हुई अत्यंत महत्त्वपूर्ण स्थिति को देखते हुए, मैंने अपने मामले पर तत्काल सुनवाई के लिए माननीय सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।’’ जयराम ने कहा, “माननीय न्यायाधीशों ने इस मामले में मेरी याचिका पर सुनवाई बुधवार को यानि परसो करने की सहमति जताई है।” 


उल्लेखनीय है कि संसद के दोनों सदनों से पास होने और राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद कानून बन चुके सीएए के लिए देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हो रहा है। दिल्ली के जामिया नगर में इसके खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुई हैं और प्रदर्शनकारियों ने बसों में तोड़फोड़ और आगजनी की है।

Desk Team