Jammu Kashmir Assembly Election: जम्मू कश्मीर में चुनाव को लेकर लंबे समय से की जा रही मांग की जा रही थी फिलहाल चुनाव जम्मू–कश्मीर में 18 सितंबर से एक अक्टूबर के बीच तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे और मतगणना चार अक्टूबर को होगी।
Highlights:
- चुनाव आयोग ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव का किया ऐलान
- तीन चरणों में सम्पन्न होगा जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव
- वोटों की गिनती और 4 अक्टूबर को चुनाव नतीजे किए जाएंगे जारी
धारा 370 खत्म होने के बाद पहला चुनाव
साल 2019 में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किए जाने के बाद से जम्मू–कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने साल 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त कर के जम्मू–कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों… जम्मू–कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया था।
कुल 87 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे वोटिंग
चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने बहुप्रतीक्षित चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू–कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों में 42.6 लाख महिलाओं सहित कुल 87.09 लाख मतदाता हैं और इनके मतदान के लिए कुल 11,838 मतदान केंद्र होंगे।
10 साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव
इस फैसले को चुनौती देनी वाली याचिकाओं पर सुनवाई करने वाली उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में पांच न्यायमूर्तियों की पीठ ने सर्वसम्मति से फैसला देते हुए जम्मू–कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म करने का फैसला बरकरार रखा था। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार को इस साल सितंबर तक इस पूर्ववर्ती राज्य में विधानसभा चुनाव कराने के लिए कदम उठाने को कहा था। जम्मू–कश्मीर में पिछला विधानसभा 2014 में पांच चरणों में हुआ था। तब यह एक राज्य था और लद्दाख उसका हिस्सा था।
क्या है चुनाव का शेड्यूल ?
बता दें कि जम्मू–कश्मीर में मतदान तीन चरणों में होगा, पहले चरण का मतदान 18 सितंबर, दूसरे चरण का मतदान 25 सितंबर तथा तीसरे चरण का मतदान एक अक्टूबर को होगा, मतगणना चार अक्टूबर को होगी।


Download Android App
Download iOS App



