Jammu Kashmir Election : जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनावों की तारीख का कभी ऐलान किया जा सकता है। इसे लेकर राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। भाजपा के नेता भी लगातार विभिन्न इलाकों में जाकर जनता से मुलाकात कर रहे हैं।
Jammu Kashmir Election
भाजपा के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और पूर्व मंत्री श्याम लाल शर्मा शनिवार को पुंछ के मेंढर में पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों से मुलाकात की। यह दौरा उनका लोगों से इलेक्शन मेनिफेस्टो पर विचार करने पर आधारित था। क्योंकि राजौरी पुंछ में वो इलेक्शन मेनिफेस्टो के सदस्य हैं।श्याम लाल शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो गलती पहले की थी, अब वो नहीं करेगी। आगामी जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में भाजपा सभी सीटों पर मैदान में उतरेगी।
Jammu Kashmir Election : बता दें कि पिछले दिनों विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग जम्मू कश्मीर के दौरे पर रहा। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हम राज्य में जल्द विधानसभा चुनाव कराएंगे।उन्होंने कहा कि कई अंदरूनी ताकतें सोचती हैं कि हम चुनावों को प्रभावित कर देंगे। हमें यकीन है कि जम्मू-कश्मीर के लोग विभाजनकारी ताकतों को उचित जवाब देंगे। सभी राजनीतिक पार्टियां जम्मू-कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव कराने के पक्ष में हैं।
Jammu Kashmir Electionकश्मीर के लोगों ने लोकतंत्र, शांति और सद्भावना को चुना है। प्रत्याशियों की भागीदारी और वोट प्रतिशत के मापदंड यहां के लोगों ने तय किए हैं। अब हम हमारे सामने उस स्टैंडर्ड को आगे बढ़ाने की चुनौती है। आप ने जो बुनियाद बनाई है उस पर अब बुलंद इमारत सजानी है। नई मंजिल और नए आसमान को पाना है।


Download Android App
Download iOS App



