उत्तर प्रदेश के झांसी में आयोजित सभा में हिस्सा लेने जाते समय और लौटते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ देर के लिए ग्वालियर के महाराजपुरा स्थित वायुसेना के विमानतल पर रुके। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर आए। वह यहां विशेष विमान से वायुसेना के विमानतल पहुंचे। वहां से हेलीकॉप्टर से झांसी के लिए रवाना हो गए। विमानतल पर महापौर विवेक नारायण शेजवलकर, पूर्व मंत्री माया सिंह व जयभान सिंह पवैया सहित जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री की अगवानी की।
मोदी झांसी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात हेलीकॉप्टर से वायुसेना के विमानतल पर ग्वालियर लौटे। कुछ देर रुकने के पश्चात दोपहर पौने चार बजे वायुसेना के विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए। उनकी विदाई के समय वायुसेना अड्डे के कमांडिग ऑफिसर डी.बी. वानी, संभाग आयुक्त बी. एम. शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक राजाबाबू सिंह, जिलाधिकारी भरत यादव व पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



