Jharkhand: झामुमो ने निर्वाचन आयोग से चुनावी प्रक्रिया को जल्द संपन्न करने का किया अनुरोध

Summary :

Jharkhand: सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सोमवार को निर्वाचन आयोग से दिसंबर के पहले सप्ताह तक विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया संपन्न करने का आग्रह किया ताकि मौजूदा सरकार को अपना पूरा कार्यकाल समाप्त करने का अवसर मिल सके। Highlights आयोग ने चुनाव समीक्षा के लिए पहुंचा रांची झामुमो ने आयोग से की अपील 24 सितंबर को चुनाव आयोग की बैठक आयोग ने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए पहुंचा रांची मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोग का एक दल इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए दिन में…

Jharkhand

Jharkhand: सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सोमवार को निर्वाचन आयोग से दिसंबर के पहले सप्ताह तक विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया संपन्न करने का आग्रह किया ताकि मौजूदा सरकार को अपना पूरा कार्यकाल समाप्त करने का अवसर मिल सके।

Highlights

  • आयोग ने चुनाव समीक्षा के लिए पहुंचा रांची
  • झामुमो ने आयोग से की अपील
  • 24 सितंबर को चुनाव आयोग की बैठक

आयोग ने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए पहुंचा रांची

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोग का एक दल इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए दिन में रांची पहुंचा। टीम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ अपनी पहली बैठक की। झामुमो के प्रतिनिधियों- विधायक सुदिव्य कुमार और केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आयोग के समक्ष पार्टी का पक्ष रखा।

झामुमो ने आयोग से की अपील

पार्टी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक झामुमो ने आयोग से कहा, ‘‘झारखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए चुनाव 23 दिसंबर, 2019 को संपन्न हुआ था और 29 दिसंबर को सरकार का गठन हुआ था। इसलिए, यदि छठी विधानसभा का चुनाव दिसंबर के पहले सप्ताह तक संपन्न हो जाता है, तो वर्तमान राज्य सरकार को अपना पूरा कार्यकाल समाप्त करने का अवसर मिलेगा।’’

BJP trying to topple the government in Jharkhand? Hemant Soren made serious  allegations | झारखंड में सरकार गिराने की कोशिश में बीजेपी? हेमंत सोरेन ने  लगाए गंभीर आरोप - India TV Hindi

धर्म या जाति के नाम पर भाषण देने से रोका जाए- JMM

JMM पार्टी ने आयोग से यह भी आग्रह किया कि चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं को धर्म या जाति के नाम पर भाषण देने से रोका जाए। बयान में कहा गया, ‘‘भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के नेता इस साल अगस्त से ही धर्म और जाति के नाम पर भाषण दे रहे हैं, जिससे समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक विभाजन की स्थिति पैदा हो गई है। यह सुनिश्चित करना आपकी जिम्मेदारी है कि सांप्रदायिक ध्रुवीकरण नहीं हो और लोग बिना किसी डर के स्वतंत्र रूप से मतदान कर सकें।’’

दो दिवसीय झारखंड दौरे पर चुनाव आयोग की टीम

झारखंड के सीईओ के रवि कुमार ने रविवार को जानकारी दी कि चुनाव आयोग की टीम दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आ रही है। दो दिनों में कुल पांच बैठक करेगी। 23 सितंबर को चार बैठक होगी और 24 सितंबर को चुनाव आयोग की टीम एक बैठक करेगी।

Lok Sabha Elections 2024: निर्वाचन आयोग ने पर्यावरण अनुकूल चुनाव सुनिश्चित  करने के दिए निर्देश, इन चीजों पर दिया जोर - Lok Sabha Elections 2024  Election Commission gave ...

अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेगी चुनाव आयोग

पहले दिन की बैठक में सोमवार को चुनाव आयोग के पदाधिकारी राज्यस्तरीय बैठक करेंगे। राजनीतिक दलों, सुरक्षा को लेकर सीनियर पुलिस अधिकारियों समेत अन्य वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। अगले दिन जिलों के निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ टीम बैठक कर स्थिति का आकलन करेगी।

पांच चरणों में चुनाव

निर्वाचन आयोग का दल अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान राजनीतिक दलों, प्रवर्तन एजेंसियों और सरकारी अधिकारियों के साथ कई बैठकें करेगा। साल 2019 में राज्य की 81 विधानसभा सीटों के लिए 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पांच चरणों में चुनाव हुए थे और परिणाम 23 दिसंबर को घोषित किए गए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Pannelal Gupta