Jharkhand News: रांची के बार में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Summary :

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची में एक बार में डिस्क जॉकी ( DJ) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी और बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। यह घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात का है। Highlights . रांची के बार में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या . पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी . आरोपी को पकड़ लिया गया है Jharkhand News Update झारखंड(Jharkhand News) की राजधानी रांची में एक बार में डिस्क जॉकी ( DJ) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बता दें कि…

Jharkhand News

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची में एक बार में डिस्क जॉकी ( DJ) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी और बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। यह घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात का है।

Highlights
. रांची के बार में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी
. आरोपी को पकड़ लिया गया है

Jharkhand News Update

झारखंड(Jharkhand News) की राजधानी रांची में एक बार में डिस्क जॉकी ( DJ) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बता दें कि पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी और बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। यह घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात का है। घटना का एक ‘सीसीटीवी फुटेज’ सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ है जिसमें दिख रहा है कि एक व्यक्ति बार में प्रवेश करता है और बहुत नजदीक से डीजे के सीने में गोली मार देता है। वीडियो में दिख रहा है कि केवल हॉफ पैंट पहने आरोपी का चेहरा ढका है और उसके हाथ में राइफल है।रांची में रेडिशन ब्लू के सामने Extreme Bar में एक युवक की गोली मारकर हत्या

Jharkhand में डीजे की हत्या 

‘डिस्क जॉकी’ वह व्यक्ति है जो श्रोताओं के लिए रिकॉर्ड किया गया पॉप या नृत्य संगीत बजाता है। पुलिस(Jharkhand News) ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी भाग गया। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी संदीप प्रमाणिक के रूप में हुई। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कुमार सिन्हा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘आरोपी को गया से पकड़ लिया गया है। उसे रांची लाया जाएगा और गोलीबारी के सही कारण का पता लगाने के लिए विस्तृत पूछताछ की जाएगी।’’

Watch Video: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा उठा था रांची का एक्सट्रीम बार,  DJ मर्डर मामले में आरोपी गया से गिरफ्तार - News18 हिंदी

एसएसपी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस(Jharkhand News) ने इसकी जांच शुरू कर दी थी। उन्होंने कहा, ‘‘जांच के दौरान पता चला कि आरोपी बिहार के गया में है। इसके बाद तुरंत एक टीम भेजी गई और आरोपी को सोमवार को पकड़ लिया गया।’’ आरोपी की पहचान रांची निवासी अभिषेक सिंह के रूप में हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar