JK Assembly Elections: गुलाम नबी आजाद की पार्टी DPAP ने जारी की 13 उम्मीदवारों की पहली सूची

Summary :

JK Assembly Elections: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए गुलाम नबी आजाद की पार्टी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) ने रविवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस सूची में 13 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। Highlights JK Assembly Elections के लिए DPAP ने जारी की उम्मीदवारों की सूची गुलाम नबी आजाद द्वारा गठित पार्टी का यह पहला विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होगा JK Assembly Elections JK Assembly Elections के लिए DPAP ने जारी की उम्मीदवारों की सूची जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद अब चुनाव की तैयारियां तेज…

JK Assembly Elections

JK Assembly Elections: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए गुलाम नबी आजाद की पार्टी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) ने रविवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस सूची में 13 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।

Highlights

  • JK Assembly Elections के लिए DPAP ने जारी की उम्मीदवारों की सूची
  • गुलाम नबी आजाद द्वारा गठित पार्टी का यह पहला विधानसभा चुनाव
  • तीन चरणों में होगा JK Assembly Elections

JK Assembly Elections के लिए DPAP ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद अब चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच DPAP पार्टी के संसदीय बोर्ड ने 13 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद द्वारा गठित पार्टी का यह पहला विधानसभा चुनाव होगा।

गुलाम नबी आजाद अनंतनाग-राजोरी सीट से लड़ेंगे चुनाव, किससे होगी सीधी टक्कर?  - Hindi News | JK former cm Ghulam Nabi Azad will contest the Lok Sabha  polls from the Anantnag Rajouri

उम्मीदवारों की लिस्ट

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव में DPAP पार्टी ने डोडा पूर्व से पूर्व मंत्री अब्दुल मजीद वानी, देवसर से पूर्व विधायक मोहम्मद अमीन भट, भदेरवाह से पूर्व एडवोकेट जनरल मोहम्मद असलम गोनी, डोरू से डीडीसी सदस्य एडवोकेट सलीम पार्रे, लोलाब से मुनीर अहमद मीर, अनंतनाग पश्चिम से डीडीसी सदस्य बिलाल अबमेद देवा, राजपोरा (नेल्लोरा) से गुलाम नबी वानी (नेल्लोरा), अनंतनाग से मीर अल्ताफ हुसैन को उम्मीदवार बनाया है।

इसके अलावा गंदरबल से कैसर सुल्तान गनई, ईदगाह से गुलाम नबी भट, खानयार से अमीर अहमद भट, गुरेज से निसार अहमद लोन, हजरतबल से पीर बिलाल अहमद को उम्मीदवार बनाया है।

तीन चरणों में होगा JK Assembly Elections

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा का चुनाव होना है। राज्य में जिन 24 सीटों पर 18 सितंबर को मतदान होना है, उन सीटों पर नामांकन की आखिरी तारीख 27 अगस्त है। वहीं, 25 सितंबर को दूसरे चरण के तहत मतदान वाली 26 सीटों पर नामांकन की आखिरी तारीख 5 सितंबर है। तीसरे चरण के तहत राज्य की जिन 40 विधानसभा सीटों पर 1 अक्टूबर को मतदान होना है, उन पर नामांकन की आखिरी तारीख 12 सितंबर है।

4 अक्टूबर को आएंगे परिणाम

चुनाव आयोग के मुताबिक, जम्मू और कश्मीर में 90 निर्वाचन क्षेत्रों में 87.09 लाख मतदाता हैं, जिनमें 42.6 लाख महिलाएं हैं। यहां पहली बार वोट देने वाले युवा मतदाताओं की संख्या 3.71 लाख है। जबकि, कुल 20.7 लाख युवा मतदाता हैं, जिनकी आयु 20 से 29 वर्ष के बीच है। 1 अक्टूबर को मतदान होना है जबकि 4 अक्टूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Pannelal Gupta