जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और सुब्रहमण्यम जयशंकर को अपने प्रतिष्ठित पूर्व छात्र (डिस्टिंग्विश्ड अलम्नाई) पुरस्कार से सम्मानित करेगा। जेएनयू की कार्यकारी परिषद ने वित्त मंत्री सीतारमण और विदेश मंत्री जयशंकर को सम्मानित करने के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है।
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रमोद कुमार ने बताया कि इस साल अगस्त में होने वाले दीक्षांत समारोह में उन्हें सम्मानित किया जायेगा। सीतारमण ने जेएनयू से एमए और एमफिल की डिग्री हासिल की है, वहीं जयशंकर ने यहां से एम फिल और पीएचडी की पढ़ाई की है।


Download Android App
Download iOS App



