बिलासपुर: मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने एक बार फिर जोगी कांग्रेस की बढ़ती हुई ताकत को स्वीकार किया है। तेंदूपत्ता तिहार में भाग लेने के लिए जोगी के गढ़ मरवाही पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि जोगी की पार्टी की चुनौती से इंकार नहीं किया जा सकता। जोगी की पार्टी प्रदेश में तीसरी पार्टी के तौर पर तेजी से उभर रही है। अगले साल होने वाले चुनाव में त्रिकोणीय संघर्ष मानकर चल रहा हूं।
हालांकि मुख्यमंत्री रमन सिंह इससे पहले अजीत जोगी की पार्टी को प्रदेश की तीसरी पार्टी के तौर पर मान चुके थे। कई दफा अजीत जोगी की पार्टी को लेकर मुख्यमंत्री रमन सिंह ने चुटकी भी ली थी, लेकिन आज जिस तरह मरवाही में मुख्यमंत्री ने अजीत जोगी की पार्टी के मुद्दे पर बयान दिया, इससे लगता है कि वाकई में अजीत जोगी की पार्टी की पहचान प्रदेश में तीसरी पार्टी के तौर पर जोगी कांग्रेस की पहचान पर जब भी अजीत जोगी से पूछा गया तो अजीत जोगी ने यही कहा कि वो तीसरी शक्ति नहीं, पहली शक्ति हैं और इस बार उनकी पार्टी ही छत्तीसगढ़ में में सरकार बनाएगी।
वहीं सेक्स सीडी के मामले में मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा सीडी मामले की जांच सरकार करा रही है, सीबीआई से बड़ी जांच एजेंसी देश में और कोई दूसरी नहीं है। इससे पहले मुख्यमंत्री रमन सिंह रायपुर से पूर्वान्ह 11 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.50 बजे मरवाही विकासखण्ड के ग्राम लोहारी पहुंचे और वहां चलचली मैदान में आयोजित तेंदूपत्ता बोनस तिहार में 97 हजार से अधिक तेंदूपत्ता बोनस दिया।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



