भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद आलोक संजर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमल नाथ द्वारा मुख्यमंत्री को लेकर की गई टिप्पणी पर गंभीर आपत्ति व्यक्त करते हुए उन से क्षमा मांगने की मांग की है। श्री संजर ने कहा है कि पत्रकारों से बातचीत में श्री कमल नाथ ने जिस भोंडे और असंसदीय ढंग से मुख्यमंत्री जी का उल्लेख किया है,वह क्षमा करने योग्य नहीं है।
उन्होंने कहा कि श्री कमल नाथ जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं उस भाषा को कोई उनके लिए भी इस्तेमाल कर सकता है लेकिन हमारे संस्कार और विचारधारा ऐसे घटिया विचार व्यक्त करने की अनुमति
नहीं देते।
श्री संजर ने कहा कि श्री कमल नाथ पर आयु का प्रभाव है या वे अपनी संपत्ति के नशे में चूर हैं, यह वही जानें लेकिन अच्छा होगा वे अपने अपशब्दों के लिए सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री जी से माफी मांगे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



