कर्नाटक चुनाव: बीजेपी ने 72 कैंडिडेट्स पहली लिस्ट की जारी

Summary :

NULL

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में 72 सीटों के कैंडिडेट्स का ऐलान किया है। बीजेपी के सीएम कैंडिडेट बीएस येदियुरप्पा शिकारीपुरा से चुनाव में उतरेंगे। वे यहां से 6 बार विधायक चुने जा चुके हैं। बता दें कि राज्य की 224 सीटों के लिए एक फेज में 12 मई को मतदान होगा। 15 मई को नतीजे आएंगे। बता दें कि अभी कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है और सिद्धारमैया सीएम हैं।

बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पहले ही ये दावा कर चुके हैं कि बीजेपी राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। राज्य में फिलहाल कांग्रेस सत्ता में है। 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस के 122, बीजेपी के 43, जेडीएस के 34, बीएसआरसी के तीन, केजेपी के 2, केएमपी के एक और 8 निर्दलीय विधायक हैं।

गौरतलब है कि 224 सदस्यों वाली कर्नाटक विधानसभा का पांच साल का कार्यकाल 28 मई को पूरा हो रहा है। उससे पहले राज्य में नई सरकार का गठन होना है।

कर्नाटक में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी कांग्रेस और बीजेपी के बीच होने के आसार हैं। दोनों पार्टियां जोर-शोर से प्रचार में जुटी हुई हैं। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक फतह के लिए दिन रात एक किए हुए हैं।

कब क्या होगा

नोटिफिकेशन- 17 अप्रैल

नॉमिनेशन की आखिरी तारीख– 24 अप्रैल

कागज़ात की जांच की आखिरी तारीख- 25 अप्रैल

नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख– 27 अप्रैल

वोटिंग- 12 मई

मतगणना- 15 मई

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।

Desk Team