कर्नाटक के चित्रदुर्ग में सरकारी बस की लॉरी से टक्कर; ड्राइवर समेत दो की मौत, 6 घायल

Summary :

चित्रदुर्ग, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के चित्रदुर्ग में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे 48 पर तेज रफ्तार सरकारी बस ने यूरिया ले जा रही एक लॉरी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में बस ड्राइवर समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, यह हादसा चित्रदुर्ग के बाहरी इलाके में नेशनल हाईवे 48 पर उपाध्याय होटल के पास हुआ। राजहंस परिवहन कंपनी की एक बस तेज गति से…

चित्रदुर्ग, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के चित्रदुर्ग में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे 48 पर तेज रफ्तार सरकारी बस ने यूरिया ले जा रही एक लॉरी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में बस ड्राइवर समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा चित्रदुर्ग के बाहरी इलाके में नेशनल हाईवे 48 पर उपाध्याय होटल के पास हुआ। राजहंस परिवहन कंपनी की एक बस तेज गति से जा रही थी। सामने यूरिया खाद से लदी एक लॉरी चल रही थी, जो दावणगेरे से बेंगलुरु की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर ने तेज रफ्तार के कारण लॉरी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चकनाचूर हो गया।

इस हादसे में बस चला रहे ड्राइवर नागराज नाइक की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार एक अन्य यात्री की भी घटनास्थल पर ही जान चली गई। वहीं, बस में सवार 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान शोभा, विजयकुमार, महालिंगप्पा, जगदीश, सन्ना थिमप्पा अट्टाप्पा और प्रसन्ना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी घायल चित्रदुर्ग जिले के ही रहने वाले हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर ट्रैफिक पुलिस और सिटी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और तुरंत एंबुलेंस से चित्रदुर्ग के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया था, जिसे पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर सुचारू कराया।

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।

–आईएएनएस

पीआईएम/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.