Poxo Case: कर्नाटक में CID ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा से ‘यौन अपराधों से बच्चों का सरंक्षण’ कानून के तहत उनके खिलाफ दर्ज एक मामले के संबंध में सोमवार को तीन घंटे तक पूछताछ की।
Highlights
- Poxo Case में येदियुरप्पा से CID ने 3 घंटे तक की पूछताछ
- येदियुरप्पा पर महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप
- पीड़िता के भाई ने जांच में प्रगति न होने पर लगाया आरोप
Poxo Case में येदियुरप्पा से CID ने की पूछताछ
पॉक्सो मामला(Poxo Case) में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा से CID की टीम ने पूछताछ किया। CID के एक अधिकारी ने बताया कि, ‘‘उनसे तीन घंटे तक पूछताछ की गई।’’ कर्नाटक उच्च न्यायालय ने 14 मार्च को दर्ज मामले के संबंध में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता की गिरफ्तारी पर शुक्रवार को रोक लगा दी थी। पुलिस के मुताबिक, 17 वर्षीय एक लड़की की मां की शिकायत के आधार पर येदियुरप्पा के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 354A के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पॉक्सो मामला में महिला का आरोप
पॉक्सो मामला(Poxo Case) में महिला ने शिकायत में यह आरोप लगाया कि इस साल 2 फरवरी को येदियुरप्पा ने यहां डॉलर कॉलोनी में अपने आवास पर मुलाकात के दौरान उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। येदियुरप्पा ने आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाएगी, जो उनके खिलाफ साजिश रचने में शामिल हैं।
पीड़िता के भाई ने जांच में प्रगति को लेकर लगाया था आरोप
पीड़िता के भाई ने अदालत में एक याचिका दाखिल कर आरोप लगाया था कि मुकदमा दर्ज करने के बाद तीन महीने का वक्त बीत चुका है लेकिन जांच में किसी प्रकार की कोई प्रगति नहीं हुई। याचिकाकर्ता ने येदियुरप्पा को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ करने का अनुरोध किया था। मार्च में सदाशिवनगर थाने में मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद कर्नाटक पुलिस महानिदेशक आलोक मोहन ने एक आदेश जारी कर मामले को तत्काल प्रभाव से जांच के लिए CID को सौंप दिया था।
येदियुरप्पा के खिलाफ आरोप लगाने वाली महिला की हुई मौत
पॉक्सो मामले को लेकर येदियुरप्पा के खिलाफ आरोप लगाने वाली 54 वर्षीय महिला की पिछले महीने यहां एक निजी अस्पताल में फेफड़ों के कैंसर के कारण मौत हो गई थी। CID ने अप्रैल में येदियुरप्पा को कार्यालय बुलाकर उनकी आवाज का नमूना लिया था।
(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App

)



