Pahalgam Attack: आज कश्मीर बंद , Indian Army अलर्ट पर

Summary :

कश्मीर बंद के चलते सेना अलर्ट पर

कल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कश्मीर बंद का ऐलान किया गया है। व्यापार संगठनों और राजनीतिक दलों ने इस बंद का समर्थन किया है। व्यापार संघ के कई बड़े पदाधिकारियों ने इस बंद का समर्थन किया है। कल रात से ही एक-एक करके सभी राजनीतिक दलों ने भी कश्मीर बंद को समर्थन देने की घोषणा की है। गृह मंत्री अमित शाह कश्मीर पहुंच चुके हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NSA अजीत डोभाल के साथ बैठक करेंगे। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने भारत को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

कल पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के बाद आज कई व्यापार संगठनों और राजनीतिक दलों ने कश्मीर बंद का ऐलान किया है। यह बंद हमले की निंदा स्वरूप आयोजित किया गया है। व्यापार संघ के कई बड़े पदाधिकारियों ने इस बंद का समर्थन किया है। कल रात से ही एक-एक करके सभी राजनीतिक दलों ने भी कश्मीर बंद को समर्थन देने की घोषणा की है। हालिया सूत्रों के अनुसार अब तक 28 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, वहीं कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। गृह मंत्री अमित शाह भी कश्मीर पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री अपने दौरे को जल्द खत्म करके भारत लौट चुकें हैं। कुछ देर में NSA अजीत डोबाल के साथ बैठक करेंगे प्रधानमंत्री। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने भी भारत की हर संभव मदद करने की घोषणा की है।

आम लोगों का मिल रहा समर्थन

अंकित महेश्वरी नामक एक राजस्थानी पर्यटक ने समाचार एजेंसी एएनआई को दिए बयान में कहा कि पूरे कश्मीर में उहापोह की स्थिति बनी हुई है, लेकिन राहत और बचाव कार्यों में आम लोगों का सहयोग मिल रहा है। कश्मीर में सेना समेत तमाम संस्थान स्थिति को सामान्य बनाने में जुटे हुए हैं। आम लोगों के समर्थन से स्थिति में जल्द सुधार होने की संभावना है।


गृह मंत्री पहुंचे कश्मीर, मृतकों को श्रद्धांजलि

कल शाम गृह मंत्रालय की घोषणा के बाद गृह मंत्री आज सुबह कश्मीर पहुंच गए। कश्मीर पहुंचते ही उन्होंने मामले का संज्ञान लिया और मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मृतकों के परिवारों से भी मुलाकात की। गृह मंत्रालय की इस त्वरित कार्रवाई से कश्मीर में बड़ी कार्यवाही के संकेत मिल रहे हैं।

Pahalgam में हमले के बाद सऊदी से लौटे PM मोदी, एयरपोर्ट पर NSA डोभाल के साथ की बैठक

“भारत को हर संभव मदद” – सऊदी क्राउन प्रिंस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल ही दो दिवसीय दौरे पर सऊदी पहुंचे थे। प्रधानमंत्री अपने दौरे को जल्द खत्म करके भारत लौट चुकें हैं। कुछ देर में NSA अजीत डोबाल के साथ बैठक करेंगे। सऊदी अरब ने भारत की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है। सऊदी के क्राउन प्रिंस ने कहा है कि सऊदी भारत को हर संभव सहायता प्रदान करेगा।

Team Desk