Keshav Prasad Maurya: यूपी में सरकार और संगठन में जारी तनाव के बीच रविवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के तेवर नरम पड़ने लगे हैं। उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश का सबसे अच्छा मुख्यमंत्री बताया है। बता दें कि यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सरकार और योगी आदित्यनाथ की तारीफ करने के साथ ही विपक्ष और खास कर अखिलेश यादव पर निशाना साधा। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने संगठन को सरकार से बड़ा बताया था और कई मुद्दों पर अपनी ही सरकार को घेरने का प्रयास किया था।
Highlights:
- उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्य प्रसाद ने की सीएम योगी की तारीफ
- देश में मोदी और यूपी में योगी को बताया अद्वितीय
- सपा को बताया परिवारवाद और गुंडों का सरंक्षक करने वाली पार्टी
केशव प्रसाद मौर्य इन दिनों विधानसभा उपचुनाव में व्यस्त हैं। रविवार को डिप्टी सीएम मिर्जापुर पहुंचे थे। जहां, मझवा विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आप भी जानते हैं और जनता भी मानती है डबल इंजन की सरकार स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे अच्छा काम कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसा कोई मुख्यमंत्री नहीं है। जब देश का नेता दुनिया शक्तिशाली, प्रभावशाली है। पूरे देश में मुख्यमंत्री की तुलना में कहा सबसे अच्छे योगी आदित्यनाथ है उनके जैसा कोई है क्या।
‘लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने दुष्प्रचार कर गुमराह किया’
पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव में विपक्ष द्वारा दुष्प्रचार प्रचार कर गुमराह किया गया। अब जनता उनकी असलियत जान चुकी है । 10 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव में कमल खिलेगा। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में सीधी भर्ती को लेकर कहा मुद्दा विहीन लोग इस तरह की बातें करते हैं संविधान भारत के अंदर कोई खत्म नहीं कर सकता है बिना संविधान का कोई कार्य नहीं हो सकता बचकानी बातें बंद करें।
अखिलेश यादव गुंडों का संरक्षण करते हैं: मौर्य
डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव जातिवाद परिवारवाद और गुंडे अपराधियों का संरक्षण करते हैं वहीं उन्होंने यह भी कहा अब इनकी असलियत जनता जान चुकी है जिस गाड़ी में सपा के झंडा उस गाड़ी में निश्चित गुंडा. वहीं कांग्रेस संविधान सम्मेलन करने जा रही है इसको लेकर कहा राहुल गांधी का पहले खटखट गायब हो गया आप सफा चट्ट होने वाले हैं राहुल गांधी के पास कोई एजेंडा नहीं है मतलब कंफ्यूज नेता है।


Download Android App
Download iOS App



