Ketan Agarwal Murder Case Update: घटना वाले दिन पुणे के कैफे में मिले थे सिया और चेतन, रची खौफनाक साजिश, दो बार हुई नाकाम

Summary :

Ketan Agarwal Murder Case Update: महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने दावा किया है कि सिया गोयल और प्रेमी चेतन करीब 6 महीने से संपर्क में थे। दोनों के बीच इस दौरान करीब 2,004 फोन कॉल और लगभग 238 घंटे फोन पर बातचीत हुई। पुलिस का मानना है कि यह बातचीत हत्या की साजिश का हिस्सा थी। आपको बता दें कि 18 जून को 26 वर्षीय केतन अग्रवाल को लोहागढ़ किले से धक्का देकर मार दिया गया। इस मामले में सिया गोयल (20) और चेतन चौधरी (22) को गिरफ्तार…

Ketan Agarwal Murder Case Update: महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने दावा किया है कि सिया गोयल और प्रेमी चेतन करीब 6 महीने से संपर्क में थे। दोनों के बीच इस दौरान करीब 2,004 फोन कॉल और लगभग 238 घंटे फोन पर बातचीत हुई। पुलिस का मानना है कि यह बातचीत हत्या की साजिश का हिस्सा थी। आपको बता दें कि 18 जून को 26 वर्षीय केतन अग्रवाल को लोहागढ़ किले से धक्का देकर मार दिया गया। इस मामले में सिया गोयल (20) और चेतन चौधरी (22) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लोकेशन ट्रेसिंग से बचने के लिए दोस्त का फोन किया इस्तेमाल

जांच में सामने आया है कि वारदात के दिन आरोपी चेतन चौधरी ने अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ दिया था, ताकि कोई उसकी लोकेशन ट्रेस न कर सके। इसके बजाय उसने अपने दोस्त नीरज का फोन इस्तेमाल किया और उसी से सिया से संपर्क में था।

हत्या वाले दिन कैफे में की मुलाकात

पुणे ग्रामीण के एसपी संदीप सिंह गिल के अनुसार, कॉल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज की जांच से एक बड़ा खुलासा हुआ है। घटना के दिन सिया और चेतन एक कैफे में मिले थे, जहां दोनों ने केतन अग्रवाल को रास्ते से हटाने की पूरी प्लानिंग की। इसी मुलाकात के दौरान उन्होंने किले की उस जगह को भी चुना, जहां से केतन को खाई में धक्का दिया जाना था। पुलिस ने बताया कि सिया और चेतन अपने रिश्ते के बीच केतन को एक बड़ी रुकावट मानते थे, और इसी वजह से उन्होंने मिलकर उसकी हत्या की खौफनाक साजिश रची।

Siya Goyal Pune: दो बार हत्या की साजिश हुई नाकाम

Ketan Agarwal Murder Case Update
Ketan Agarwal Murder Case Update (Image- Social Media)

सिया का मंगेतर केतन अग्रवाल एक ट्रेकर था, इसलिए उन्होंने साजिश के तहत लोहगढ़ पहाड़ी को ट्रैकिंग लोकेशन चुना। जांच में सामने आया है कि सिया और चेतन ने 31 मई को पहली बार योजना बनाई। 14 जून को हत्या करने की पहली कोशिश की गई। सिया ने केतन को धक्का दिया, लेकिन वह झाड़ी पकड़कर बच गया।

उस समय सिया ने सांप होने का झूठा बहाना बनाकर खुद को बचा लिया। इस कोशिश के नाकाम होने के बाद, 18 जून को दोबारा कोशिश की गई और केतन को धक्का दिया लेकिन वह घायल नहीं हुआ। इस बार भी उसने सिया की एक गलती मानकर छोड़ दिया। इसके बाद 20 जून को तीसरी बार में केतन को धक्का देकर हत्या कर दी गई।

Ketan Agarwal Case: दीपावली पार्टी में हुई थी सिया और चेतन की पहली मुलाकात

जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है कि सिया और चेतन की पहली मुलाकात दीपावली की एक पार्टी में हुई थी। इसके बाद दोनों में पहले दोस्ती और फिर प्यार हो गया। हालांकि, सिया की शादी पहले ही कहीं केतन से तय हो चुकी थी, जिसे वह लगातार टालने का प्रयास कर रही थी। पुलिस को अंदेशा है कि इसी पारिवारिक दबाव और प्रेम संबंधों की वजह से उसने इस खौफनाक वारदात की साजिश रची।

फिलहाल, पुलिस इस पूरी साजिश में नीरज की भूमिका, मोबाइल के इस्तेमाल और अन्य लोगों की संलिप्तता की बारीकी से जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि यह मामला पूरी तरह से प्लान्ड मर्डर है, जिसे साबित करने में डिजिटल सबूत और कॉल रिकॉर्डिंग बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।