Ketan Agrawal father emotional statement: पुणे का केतन अग्रवाल हत्याकांड ने सबको हिला कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि पुणे के लोहगढ़ किले की खाई में गिरने से केतन की मौत हो गई। शुरुआत में इस घटना को एक हादसा बताया गया, लेकिन पुलिस को इस घटना में शक हुई फिर पुलिस ने जांच शुरू की जिसमें मामला हत्या का निकला।
पुलिस के मुताबिक, केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। जांच के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने बताया कि जब पुलिस शव लेकर पहुंची, तब सिया के चेहरे पर कोई दुख या घबराहट नहीं दिखी। उसके व्यवहार से ही परिवार को शक होने लगा था। बाद में पुलिस ने तेजी से जांच पड़ताल करते हुए आरोपी से सच्चाई सामने लाने के सफल रही।
Ketan Agarwal Murder: परिवार का रो-रोकर फटा कलेजा, बोले ये लड़की…

बता दें कि केतन की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। पिता विशाल अग्रवाल का कहना है कि अगर सिया शादी नहीं करना चाहती थी, तो साफ मना कर सकती थी। परिवार शादी रोक देता, लेकिन किसी की जान लेना किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि 26 साल के युवक की हत्या बेहद क्रूर मानसिकता को दर्शाती है।
इतना ही नहीं, पोते की मौत से केतन के दादा का भी रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिया के परिवार को उसके प्रेम संबंध के बारे में पहले से जानकारी थी, फिर भी उन्होंने इस रिश्ते को आगे बढ़ाया। केतन के चाचा विजय अग्रवाल ने दोषियों के लिए कड़ी सजा की मांग करते हुए कहा कि परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया है और सभी दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।
Ketan Agrawal father: जन्मदिन के बहाने रची गई साजिश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केतन और सिया की सगाई फरवरी में हुई थी और नवंबर में उनकी भव्य शादी होने वाली थी। शादी में लगभग 17 से 20 करोड़ रूपये खर्च होने थे। शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं। पुलिस ने इस मामले में आगे बताया कि, सिया ने अपने जन्मदिन के बहाने केतन को लोहगढ़ किले पर ट्रैकिंग के लिए बुलाया।
वहां सिया और चेतन ने कथित रूप से उसके सिर पर हमला किया और फिर उसे खाई में धक्का दे दिया। बाद में इसे हादसा बताने की कोशिश की गई, लेकिन जांच में पूरी साजिश सामने आ गई। इस घटना ने दोनों परिवारों के शादी के सपनों को हमेशा के लिए तोड़ दिया। और इस घटना ने एक परिवार की एकमात्र उम्मीद हमेशा के लिए खत्म कर दी। अब, केतन का परिवार इस मामले में आरोपी के लिए कड़ी से कड़ी सज़ा की मांग कर रहा है।


Download Android App
Download iOS App




