यू पी के मेरठ जिले में एक पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा अपनी साथी कॉन्स्टेबल का यौन शौषण करने का मामला सामने आया है। खाकी को दागदार करने वाले उक्त पुलिस इंस्पेक्टर ने अपने साथ काम करने वाली एक लेडी कॉन्स्टेबल का पिस्टल की नोंक पर रेप किया और उसकी विडियो क्लिप भी बनाई।
वही , वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दरोगा ने महिला कॉन्स्टेबल के साथ कई बार यौन शोषण किया। परेशान महिला कॉन्स्टेबल नें इसकी शिकायत मेरठ के एसएसपी से की है। जब जांच कराई गई तो मामला सही पाया गया। इसके बाद अरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ यहीं के महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
आपको बता दे कि मामला मेरठ के पुलिस विभाग है। जो पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और मदद का दम भरती है उसी पुलिस महकमे का दामन आज दागदार हुआ है। यहां पुलिस विभाग का एक दरोगा अपने ही विभाग की एक महिला कॉन्स्टेबल के साथ पिछले सात सालों से रेप की वारदात को अंजाम दे रहा था। आरोपी दरोगा ने महिला कॉन्स्टेबल का आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया था जिसके बाद महिला बदनामी के डर से किसी से शिकायत नहीं कर पा रही थी। लेकिन इन सब से आजिज पीड़ित कॉन्स्टेबल ने हाल ही में एसएसपी मंजिल सैनी से मुलाकात पूरा घटनाक्रम बताया।
खबरों के मुताबिक , पीड़ित पुलिस महिला पुलिस के आरोप है कि मेरठ में तैनात एक लेडी कॉन्स्टेबल करीब एक माह पहले एसएसपी मंजिल सैनी से मिलने पहुंची थी। एसएसपी से मुलाकात के दौरान कॉन्स्टेबल ने उन्हें बताया कि साल 2017 में दीवाली के आसपास यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर लोकेंद्रपाल सिंह ने किसी बहाने से मिलने बुलाया था। जब उक्त महिला कॉन्स्टेबल इंस्पेक्टर की बताई जगह पर मिलने पहुंची तो इंस्पेक्टर ने उसे पिस्टल दिखाकर अपनी गाड़ी में बिठा लिया।
महिला कॉन्स्टेबल ने एसएसपी को बताया कि कार मे बैठाने के बाद इंस्पेक्टर उसे मेरठ पुलिस लाइन्स के पास स्थित एक सुनसान सड़क पर लेकर पहुंचा और उसके साथ बलात्कार किया। आरोप के मुताबिक इंस्पेक्टर ने कॉन्स्टेबल को किसी से इसकी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
बताया जा रहा है कि ये महिला कॉन्स्टेबल वैसे तो बुलंदशहर की रहने वाली है और हाल में मेरठ में तैनात है। ये वर्ष 2011 में यूपी पुलिस में आरक्षी पद पर भर्ती हुई थी। उसकी मुलाकात वर्तमान में मुरादाबाद में तैनात इंस्पेक्टर लोकेंद्रपाल से 2010 में बुलंदशहर में हुई थी।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



