‘पाकिस्तान-भारत युद्ध का स्कोर 6/0..’, PM मोदी का पोस्ट देखकर खिसिया गए ख्वाजा आसिफ

Summary :

Khwaja Asif on IND vs PAK Asia Cup: भारत ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। दुबई में खेले गए इस फाइनल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को जीत की बधाई देते हुए ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख किया। पीएम मोदी की इस सोशल मीडिया पोस्ट पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि इससे शांति नहीं आएगी। Khwaja Asif on IND vs PAK Asia Cup: ‘पाकिस्तान-भारत युद्ध का स्कोर 6/0..’ ख्वाजा आसिफ ने पीएम मोदी की एक्स पोस्ट पर लिखा, “क्रिकेट की संस्कृति और भावना…

Khwaja Asif on IND vs PAK Asia Cup: भारत ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। दुबई में खेले गए इस फाइनल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को जीत की बधाई देते हुए ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख किया। पीएम मोदी की इस सोशल मीडिया पोस्ट पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि इससे शांति नहीं आएगी।

Khwaja Asif on IND vs PAK Asia Cup
Khwaja Asif on IND vs PAK Asia Cup

Khwaja Asif on IND vs PAK Asia Cup: ‘पाकिस्तान-भारत युद्ध का स्कोर 6/0..’

ख्वाजा आसिफ ने पीएम मोदी की एक्स पोस्ट पर लिखा, “क्रिकेट की संस्कृति और भावना को खत्म करके, मोदी अपनी राजनीति बचाने के लिए उपमहाद्वीप में शांति और समस्याओं के समाधान की संभावनाओं को समाप्त कर रहे हैं। इस तरह से शांति और सम्मान कायम नहीं होगा। पाकिस्तान-भारत युद्ध का स्कोर 6/0 था। हम कुछ नहीं कह रहे, लेकिन मोदी को भारत और दुनिया दोनों में अपमानित किया गया है।”

Khwaja-Asif
Khwaja-Asif

India Pakistan War: शरीफ भी गा रहे झूठा गाना

दिलचस्प बात यह है कि ख्वाजा आसिफ की पोस्ट से 72 घंटे पहले ही पीएम शहबाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच से दावा किया था कि पाकिस्तानी सेना ने भारत के साथ 4 दिन के युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के 7 जेट गिराए थे, जबकि अब 72 घंटे बाद उनके ही रक्षा मंत्री ने 6 जेट गिराने का दावा किया है। पाकिस्तानी सरकार ऑपरेशन सिंदूर के बाद कई बार झूठ बोल चुकी है और उसने कई बार भारतीय विमानों को गिराने का झूठा दावा किया है। खास बात यह है कि उनके दावों में संख्या भी बार-बार बदल रही है।

PM Modi Wished Team India: पीएम मोदी ने दी बधाई

एशिया कप के फाइनल में भारत की जीत के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया था, “खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर। नतीजा वही है, भारत की जीत। हमारे क्रिकेटर्स को जीत की बधाई।” बता दें कि फाइनल में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए, जबकि भारत ने 19.4 ओवरों में 5 विकेट खोकर मैच जीत लिया।

ये भी पढ़ें- ‘खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर, नतीजा वही – भारत जीत गया’, टीम इंडिया की जीत पर पीएम मोदी ने खास अंदाज में दी बधाई

Neha Singh