Kolkata Rape-Murder Case: CBI टीम में हाथरस केस की जांच करने वाली महिला अधिकारी शामिल

Summary :

Kolkata Rape-Murder Case: इस महीने की शुरुआत में कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की जांच करने वाली सीबीआई की टीम में एजेंसी की महिला अधिकारी सीमा पाहुजा को शामिल किया गया है। वह 2020 के हाथरस सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले की जांच करने वाली टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। कोलकाता बलात्कार मामले में सीबीआई टीम में हाथरस दुष्कर्म में जांच करने वाली अधिकारी शामिल 2020 के हाथरस सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले की जांच करने वाली महिला अधिकारी सीमा पाहुजा शामिल क्या था हाथरस मामला…

Kolkata Rape Case

Kolkata Rape-Murder Case: इस महीने की शुरुआत में कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की जांच करने वाली सीबीआई की टीम में एजेंसी की महिला अधिकारी सीमा पाहुजा को शामिल किया गया है। वह 2020 के हाथरस सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले की जांच करने वाली टीम का हिस्सा रह चुकी हैं।

  • कोलकाता बलात्कार मामले में सीबीआई टीम में हाथरस दुष्कर्म में जांच करने वाली अधिकारी शामिल
  • 2020 के हाथरस सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले की जांच करने वाली महिला अधिकारी सीमा पाहुजा शामिल

क्या था हाथरस मामला ?

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 14 सितंबर 2020 को कथित तौर पर ऊंची जाति के चार लोगों ने 19 वर्षीय दलित लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया था। लड़की को इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दो सप्ताह बाद उसने दम तोड़ दिया था। सीमा पहुजा वर्तमान में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में अतिरिक्त अधीक्षक के पद पर हैं। वह पिछले कुछ समय से एजेंसी की विशेष अपराध इकाई से जुड़ी हुई हैं।

सीबीआई ने गिरफ्तार आरोपी के नार्को टेस्ट की परमिशन

इस बीच, सीबीआई ने सोमवार को कोलकाता की एक निचली अदालत से मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए एकमात्र व्यक्ति संजय रॉय का नार्को परीक्षण कराने की अनुमति मांगी। सूत्रों ने कहा कि रॉय का नार्को परीक्षण महत्वपूर्ण है क्योंकि सीबीआई अधिकारियों द्वारा पूछताछ के दौरान उसके द्वारा दिए गए बयानों में कई विसंगतियां हैं।
संजय रॉय अपनी पत्नी को पीटता था, उसे फांसी पर लटका दो...': कोलकाता रेप-मर्डर केस के बोली आरोपी की सास - kolkata rape-murder case accused sanjoy roy used to beat his wife

आरोपी ने स्वीकारा अपना अपराध

रेप आरोपी संजय रॉय एक सिविक वालंटियर था जो अस्पताल की पुलिस चौकी पर तैनात था। उसे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। स्थानीय मीडिया ने बताया कि रॉय ने अपराध स्वीकार कर लिया है, लेकिन कई लोग कह रहे हैं कि बलात्कार और हत्या किसी अकेले व्यक्ति का काम नहीं हो सकता।

कलकत्ता हाईकोर्ट के फटकार के बाद सौंपी गई सीबीआई को जांच

कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा पिछले सप्ताह मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने के निर्देश के बाद कोलकाता पुलिस ने रॉय को सीबीआई को सौंप दिया था। सीबीआई की एक टीम सोमवार शाम कोलकाता पुलिस मुख्यालय पहुंची और उन जगहों के सीसीटीवी फुटेज मांगे जहां अपराध से पहले और बाद में रॉय को देखा गया था।
No Change Can Be Made To Essential Qualifications After Recruitment Process Starts: Calcutta High Court इससे पहले आज सीबीआई के अधिकारी पीड़ित लड़की के घर गए और उसके परिवार के सदस्यों से बात की। हाथरस मामले में आरोपी चार लोगों में से तीन को उत्तर प्रदेश की एक अदालत ने मार्च, 2023 में बरी कर दिया था। चौथे आरोपी संदीप सिसोदिया को गैर-इरादतन हत्या का दोषी पाया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News