Kolkata Rape-Murder: मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल पर IMA का कार्रवाई, किया सस्पेंड

Summary :

Kolkata Rape-Murder: कोलकाता ट्रेनी डॉक्‍टर रेप और हत्‍या मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल पर शिकंजा कसता जा रहा है जहां सीबीआई के बाद अब ईडी भी उनके खिलाफ जांच करेगी तो वहीं अब IMA ने डॉ संदीप घोष की सदस्यता निलंबित कर दी है। Highlights मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल पर IMA का कार्रवाई IMA ने पूर्व प्रिंसिपल किया सस्पेंड वित्तीय अनियमितताओं का एक मामला दर्ज मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल पर IMA का कार्रवाई कोलकाता ट्रेनी डॉक्‍टर रेप और हत्‍या मामले(Kolkata Rape-Murder) में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज…

IMA

Kolkata Rape-Murder: कोलकाता ट्रेनी डॉक्‍टर रेप और हत्‍या मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल पर शिकंजा कसता जा रहा है जहां सीबीआई के बाद अब ईडी भी उनके खिलाफ जांच करेगी तो वहीं अब IMA ने डॉ संदीप घोष की सदस्यता निलंबित कर दी है।

Highlights

  • मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल पर IMA का कार्रवाई
  • IMA ने पूर्व प्रिंसिपल किया सस्पेंड
  • वित्तीय अनियमितताओं का एक मामला दर्ज

मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल पर IMA का कार्रवाई

कोलकाता ट्रेनी डॉक्‍टर रेप और हत्‍या मामले(Kolkata Rape-Murder) में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल पर बड़ी कार्रवाई की है. आईएमएन ने संदीप घोष की मेडिकल एसोसिएशन की सदस्‍यता रद्द कर दी है। जो कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में रेप-हत्या मामले से निपटने में वित्तीय अनियमितताओं और लापरवाही के लिए जांच के दायरे में हैं। IMA के महासचिव डॉ. अनिल कुमार जे नायक की ओर से संदीप घोष का IMA से सस्‍पेंशन ऑर्डर आज ही जारी किया गया है।

RG Kar Incident | সিজিও কমপ্লেক্সে এলেন সন্দীপ, বুধে তলব লালবাজারেও

डॉक्टरों के संघों ने की थी एक्शन की मांग

इस दौरान आईएमए(IMA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरवी अशोकन द्वारा गठित अनुशासन समिति ने सर्वसम्मति से कोलकाता शाखा के उपाध्यक्ष डॉ. संदीप घोष की सदस्यता निलंबित करने का यह फैसला लिया गया है। इसके साथ ही आदेश में कहा गया है, आईएमए बंगाल राज्य शाखा के साथ-साथ डॉक्टरों के कुछ संघों ने भी आपके द्वारा पूरे पेशे को बदनाम करने की प्रकृति का हवाला देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Kolkata Doctor Rape Murder Case Shimla Indira Gandhi medical college staff  protested Himachal Pradesh ANN | कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप-मर्डर पर  शिमला में गुस्सा, मेडिकल स्टाफ ने ...

डॉ. अशोकन ने पीड़‍ित के माता-पिता से भी की मुलाकात

इसके साथ ही डॉ. अशोकन ने कुछ समय पहले पीड़‍ित के घर जाकर उसके माता-पिता से भी मुलाकात की थी, जिसमें उन्‍होंने संदीप घोष पर इस मामले को लेकर हमदर्दी या संवेदनशीलता की कमी कमी के आरोप लगाए थे। साथ ही अन्‍य शिकायतें भी की थीं।

10 दिनों में CBI का 100 घंटे से ज्यादा की पूछताछ

बता दें कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर शिकंजा कसता जा रहा है। उनसे पिछले 10 दिनों में सीबीआई 100 घंटे से ज्यादा की पूछताछ की जा चुकी है। पिछले हफ्ते शनिवार को सीबीआई ने उनके खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं का एक मामला दर्ज कर लिया। सीबीआई ने कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश पर पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा गठित SIT से जांच अपने हाथ में ले ली। साथ ही लाइ-डिटेक्टर टेस्ट भी किया है। हालांकि, संदीप घोष पर डॉक्टर की हत्या के संबंध में अभी तक कोई आरोप नहीं है। लेकिन, उन्हें गैर-जमानती भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करना पड़ रहा है।

क्राइम सीन पर गड़बड़ी, सुसाइड की थ्योरी, पीड़िता की डायरी... इन 4 एंगल पर  कोलकाता कांड की जांच कर रही CBI - No Security of Crime Scene suicide theory  victim diary CBI

बता दें कि फिलहाल सीबीआई की रडार पर मौजूद डॉ. संदीप घोष न सिर्फ आरजी कर मेडिकल कॉलेज का प्रिंसिपल था, बल्कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की कोलकाता ब्रांच का वाइस प्रेसिडेंट भी था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta