देहरादून, 12 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर जिले में स्थित कुकड़ा माई मंदिर को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर किया।
सीएम धामी ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “बागेश्वर जनपद में काफल, देवदार और चीड़ के घने वनों के बीच स्थित कुकड़ा माई मंदिर आस्था, प्रकृति और आध्यात्मिक शांति का अद्भुत संगम है। शांत एवं मनमोहक वातावरण से घिरा यह पावन धाम स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ देशभर से आने वाले पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करता है। “
उन्होंने लिखा, “ट्रेकिंग प्रेमियों के लिए भी यह मंदिर एक लोकप्रिय और रोमांचक गंतव्य है। आप भी बागेश्वर आगमन पर इस पावन मंदिर के दर्शन अवश्य करें।”
बीते दिन सीएम धामी की ओर से रुद्रप्रयाग जनपद के ऊखीमठ में स्थित श्री अष्ट भैरव मंदिर अत्यंत प्राचीन को लेकर ‘एक्स’ पोस्ट किया गया था। उन्होंने पोस्ट कर लिखा था, “जनपद रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ में स्थित श्री अष्ट भैरव मंदिर अत्यंत प्राचीन, सिद्ध एवं आस्था का प्रमुख केंद्र है। मान्यता है कि इसी पावन स्थल पर भगवान शिव ने अष्टभैरव के दिव्य स्वरूपों को प्रकट किया था। रुद्रप्रयाग आगमन पर इस दिव्य धाम में दर्शन-पूजन कर भगवान अष्टभैरव का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त करें।
10 जुलाई सीएम धामी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा था, “चौखुटिया, अल्मोड़ा में रामगंगा नदी के पावन तट पर स्थित अगनेरी माता मंदिर श्रद्धा, आस्था और विश्वास का अद्वितीय केंद्र है। कत्यूरी काल की ऐतिहासिक विरासत से जुड़ा यह प्राचीन मंदिर मां अगनेरी को समर्पित है और अपनी दिव्यता, आध्यात्मिक वातावरण तथा सांस्कृतिक महत्ता के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है। अल्मोड़ा आगमन पर इस पावन मंदिर के दर्शन अवश्य करें।
–आईएएनएस
एसडी/एएस
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App



