बेंगलुरू : भारतीय जनता पार्टी की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी पर ‘‘ घमंडी और निरंकुश ’’ रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि उन्हें नहीं लगता है कि गठबंधन में सहयोगी कांग्रेस पर मुख्यमंत्री का किसी प्रकार का विश्वास और भरोसा है । कांग्रेस नेता एवं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर को संवाददाता सम्मेलन में बोलने की अनुमति नहीं देने पर सवाल उठाते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि इससे संकेत मिलता है कि गठबंधन के सहयोगी के प्रति रवैया सौहार्द्रपूर्ण नहीं है। भाजपा नेता ने यहां बयान जारी कर कहा , ‘‘ कुमारस्वामी के घमंडी और निरंकुश व्यवहार से यह स्पष्ट हो जाता है कि उनका कांग्रेस पार्टी में विश्वास और भरोसा नहीं है । ’’
उन्होंने कहा , ‘‘ ऐसे अपवित्र गठबंधन से लोग क्या उम्मीद कर सकते हैं? इससे यह भी स्पष्ट होता है कि उनमें सौहार्द्र की कमी है।’’ येदियुरप्पा ने दावा किया कि परमेश्वर जैसे शांत और गंभीर राजनेता के साथ उनका व्यवहार अपने आप में राजनीतिक समुदाय का अपमान है। भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के पहले ही दिन लिंगायत समुदाय के प्रधान पुजारी पंडिताराध्य शिवाचार्य स्वामीजी के खिलाफ कुमारस्वामी की टिप्पणी ‘‘ दुभाग्यपूर्ण और अनुचित ’’ है। कुमारस्वामी ने प्रधान पुरोहित से कहा था कि वह रजनीति में दखलंदाजी नहीं करें।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



