कुंभ मेले के दौरान अब यूपी रोडवेड भी एक नया रिकार्ड बनाने के लिए तैयार है। 28 फरवरी की सुबह रोडवेज द्वारा चलाई जा रही शटल बसों का संचालन एक ही रूट पर होगा। ये रोडवेज बसें नवाबगंज-सोरांव फोर लेन हाइवे पर चलेंगी। 27 फरवरी की रात हाइवे की एक लेन बंद रहेगी।
क्योंकि यहां पर रात को बसों को कतारवद्घ में खड़े की जाने की तैयारी की जाएगी। करीब 20 किलोमीटर के क्षेत्र में इन बसों का संचालन रोडवेज की ओर से एक साथ किया जाएगा।
इसके चलते गिनीज वल्र्ड रिकार्ड की ओर से पर्यवेक्षक भी आएंगे। बता दें क रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डा.हरिशचंद्र यादव ने बताया है कि ऐसा पहली बार होगा जब एक ही रंग की एक ही रूट पर एक जैसी 500 शटल बस चलेंगी।
27 फरवरी की रात को नवाबगंज से सोरांव की ओर इन बसों को रात हाइवे लेन पर खड़ा किया जाएगा। इन बसों को दूर खड़ा करने की दूरी करीब आठ किमी तय की गई है। जिसके बाद ये बसें 20 किमी के क्षेत्र में एक साथ घूमेंगी। जो अपने आप में एक खूबसूरत पल होगा।


Download Android App
Download iOS App







