ग्वालियर : नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-39 में विकास एवं जनसंवाद यात्रा निकाली। उन्होंने क्षेत्र में भ्रमण करके लोगों से जनसंवाद किया और उनकी समस्यायें जानी।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्या निराकरण के निर्देश दिए। विकास यात्रा के दौरान मंत्री श्री कुशवाह ने असंगठित श्रमिक पंजीयन के फॉर्म वितरित किए और सभी को इस योजना के बारे में बताया। उन्होने कहा यह योजना सरकार द्वारा प्रारंभ की गई अत्यंत महत्वकांक्षी योजना है।
यह गरीब भाई बहिनों के लिये संबल की तरह है। उन्होंने कहा विकास यात्रा का उद्देश्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का अवलोकन के साथ ही लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करना है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



