Ladakh: गलवान में सेना के वाहनों पर गिरी चट्टान, 2 अधिकारी शहीद, 3 घायल

Summary :

Ladakh के गलवान घाटी के चारबाग इलाके में बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे एक बड़ा हादसा सामने आया है। दरअसल,  दुरबुक से चोंगताश की ओर जा रहा सेना का काफिला जब रास्ते में था, तभी अचानक एक भारी चट्टान (बोल्डर) सेना के एक वाहन पर गिर गई। यह हादसा भूस्खलन के कारण हुआ। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Ladakh में हुए इस हादसे में सेना का वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस वाहन में 14 सिंध हॉर्स यूनिट के लेफ्टिनेंट कर्नल मनकोटिया और दलजीत सिंह सवार थे, जो हादसे में शहीद हो गए। यह दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि अधिकारियों की…

Ladakh के गलवान घाटी के चारबाग इलाके में बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे एक बड़ा हादसा सामने आया है। दरअसल,  दुरबुक से चोंगताश की ओर जा रहा सेना का काफिला जब रास्ते में था, तभी अचानक एक भारी चट्टान (बोल्डर) सेना के एक वाहन पर गिर गई। यह हादसा भूस्खलन के कारण हुआ।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Ladakh में हुए इस हादसे में सेना का वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस वाहन में 14 सिंध हॉर्स यूनिट के लेफ्टिनेंट कर्नल मनकोटिया और दलजीत सिंह सवार थे, जो हादसे में शहीद हो गए। यह दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई।

3 अधिकारी गंभीर रूप से घायल

इसी वाहन में सवार अन्य तीन अधिकारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें मेजर मयंक शुभम (14 सिंध हॉर्स), मेजर अमित दीक्षित और कैप्टन गौरव (60 आर्म्ड रेजीमेंट) शामिल हैं। घायल अधिकारियों को एयरलिफ्ट कर लेह के 153 जनरल हॉस्पिटल (153 GH) में भर्ती कराया गया है।

सेना ने क्या कहा?

भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि यह दुर्घटना 30 जुलाई को सुबह 11:30 बजे हुई। भूस्खलन के चलते भारी चट्टान एक सैन्य वाहन पर आ गिरी, जिससे यह दर्दनाक घटना हुई। सेना ने यह भी कहा कि राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। जानकारी के अनुसार, सेना का काफिला दुरबुक से चोंगताश की ओर एक ट्रेनिंग यात्रा पर निकला था। यह क्षेत्र बेहद दुर्गम और पहाड़ी है, जहां भूस्खलन और मौसम की मार अकसर देखने को मिलती है।

Ladakh

ये भी देखें-Mandi Lanslide: मंडी में फिर भूस्खलन, चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर यातायात ठप

मई में रामबन में हुआ था ऐसा ही हादसा

इससे पहले मई 2025 में जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में भी एक बड़ा सैन्य हादसा हुआ था। उस दौरान सेना का ट्रक बैटरी चश्मा के पास 200 से 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया था। इस दुर्घटना में तीन जवान शहीद हो गए थे। ट्रक जम्मू से श्रीनगर जा रहा था और हादसा नेशनल हाईवे-44 पर सुबह 11:30 बजे हुआ था। रामबन हादसे की जांच में सामने आया कि सेना के वाहन का संतुलन बिगड़ गया था, जिससे ट्रक खाई में जा गिरा। ट्रक इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ कि वह लोहे के मलबे में तब्दील हो गया था।

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।