पटना : तीन दिनों के प्रवास पर बिहार आ रहे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर की गई राजद-कांग्रेस की टिप्पणी को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बिन मौसम बरसात बताया है। श्री पांडेय ने कहा कि घपले-घोटाले पर भरोसा करने वाले दल का अल्पसंख्यक प्रेम दिखावा है। श्री पांडेय ने कहा कि जब-जब मौका आया लालू पसाद ने अल्पसंख्यकों को ठगने का काम किया। विधान सभा में नेता बनाने की बात आई तो अब्दुलबारी सिद्दिकी को दरकिनार कर पुत्र तेजस्वी यादव को बनाया।
विधान परिषद में नेता बनाने की बात आई तो पत्नी राबड़ी को बनाया। विप में मुख्य सचेतक बनाने की बात आई तो सुबोध राय को बनाया। लालू ने अल्पसंख्यक समाज को हमेशा पद और प्रभाव से दूर रखा। श्री पांडेय नेकहा कि आरएसएस प्रमुख राज्य में तनाव फैलाने नहीं बल्कि सद्भाव का संदेश देने आ रहे हैं।
श्री पांडेय ने कहा कि वोट बैंक की खातिर गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले महागठबंधन के नेता धर्मनिरपेक्षता की बात कर अपना उल्लू सीधा रखना चाहते हैं। श्री पांडेय ने कहा कि आरएसएस प्रमुख के बिहार आने पर सबसे ज्यादा मिर्ची राजद को लगती है।
श्री पांडेय ने कहा कि देश में जब भी कोई राष्ट्रीय आपदा आती है तो थोथली बयानबाजी करने वाले कहीं नहीं दिखते। चाहे बाढ़ हो या अन्य प्राकृतिक आपदा इसी सरसंघचालक के नेतृत्व में वोलटिंयर जनता के बीच जाकर नि:स्वार्थ सेवा करते हैं। उस समय न तो जाति देखी जाती है और न धर्म। ऐसे संकट भरे माहौल को सामान्य बनाने में संघ प्रमुख का ही योगदान रहता है।
अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



