शिक्षा मंत्री पर हमले के पीछे वामपंथियों का हाथ: Kunal Ghosh

Summary :

TMC नेता Kunal Ghosh का आरोप: शिक्षा मंत्री पर हमले में लेफ्ट का हाथ

पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु को जादवपुर विश्वविद्यालय में विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान स्थिति तमानपूर्ण हो गई और वहां मौजूद लोगों से जमकर नारेबाजी की। टीएमसी नेता कुणाल घोष ने इस संबंध में तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री पर योजना बनाकर हमला किया गया। इसके साथ ही, घोष ने इसमें लेफ्टिस्ट लोगों का हाथ बताते हुए कड़ी निंदा की।

टीएमसी नेता कुणाल घोष ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि यह हमला लेफ्टिस्ट लोगों द्वारा किया गया है। यह पूरी तरह से योजना बनाकर किया गया हमला है। कार के शीशे तोड़ दिए गए हैं और पूरी गाड़ी पर हमला किया गया है। यह हमला केवल शिक्षा मंत्री पर नहीं, बल्कि हमारे प्रोफेसरों पर भी किया गया है। मंत्री का जो विरोध किया गया वह नाटक था, गाड़ी के पास जाकर विरोध करते हुए फोटो खींचने का प्रयास किया गया, ताकि एक नया नैरेटिव तैयार किया जा सके। जनता इसका समर्थन नहीं, बल्कि निंदा कर रही है।

जस्टिस Abhijit Ganguly के इस्तीफे पर TMC नेता Kunal Ghosh ने दिया बड़ा बयान

कुणाल घोष ने आगे कहा कल से उच्च माध्यमिक परीक्षा शुरू हो रही है, और हम चाहते हैं कि रास्ते में कोई भी रुकावट ना हो। कोई भी विचलन नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह परीक्षा का मामला है। पुलिस की पूरी तैनाती की जाएगी, और जो लोग इस तरह की हरकतें कर रहे हैं, उन्हें रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

आपको बताते चलें, जादवपुर विश्वविद्यालय के दौरे के दौरान राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु को प्रदर्शनकारी छात्रों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान शिक्षा मंत्री कार से उतरे और छात्रों से बात करने की कोशिश की। लेकिन, उसके बाद भी प्रदर्शनकारियों का विरोध जारी रहा। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने ‘चोर-चोर’ और ‘वापस जाओ’ के नारे भी लगाए।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.