दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। दोपहर के वक्त आसमान को काले बादलों ने ढक दिया, दिन में शाम जैसा नजारा नजर आया। दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में बुधवार शाम को धूल भरी आंधी चलने के साथ हल्की बारिश भी हुई। आपको बता दें कि पिछले 2 दिनों से देश के कई राज्यों में धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम ने इसके लिए पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी।
इससे पहले मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर सहित 20 राज्यों में 11 मई तक तूफान की आशंका की बनी हुई है। मौसम विभाग ने दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा सहित उत्तर प्रदेश के मेरठ और राजस्थान के अलवर के लिए भी तूफान की चेतावनी जारी की थी। इससे पहले दिल्ली सरकार द्वारा संचालित शाम की पाली के सभी स्कूल और सुबह की पाली के कुछ निजी स्कूल मंगलवार को बंद रखे गए।
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में मंगलवार को आंधी के कारण पेड़ उखड़ गए तथा घरों की छतें उड़ गईं। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कई भागों में जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा. इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज और खराब मौसम का पूर्वानुमान लगाया था।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



