Lok Sabha Speaker Removal Notice : लोकसभा स्पीकर ओम बिरला केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस और मतदान 9 मार्च को होगा। रिजिजू ने कहा कि विपक्ष की तरफ से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बहस और वोटिंग 9 मार्च 2026 को की जाएगी.
संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि बजट सेशन का दूसरा भाग 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा. यह सत्र बेहद ही दिलचस्प होगा क्योंकि कई जरूरी कानून और एक क्रिटिकल बिल संसद में बहस और पास होने के लिए पेश किए जाएंगे.
Lok Sabha Speaker Removal Notice : गिलोटिन के इस्तेमाल करने की बात

रिजिजू ने कहा कि दूसरे भाग में विपक्ष सदन को चलने नहीं देता है तो हम गिलोटिन का इस्तेमाल करेंगे. यह उनके लिए नुकसान होगा. अगर विपक्ष बहस में हिस्सा नहीं लेता है तो यह उनका नुकसान है. रिजिजू ने साथ ही कहा है कि तृणमूल ने नो कॉन्फिडेंस मोशन पर साइन नहीं किया है.
रिजिजू ने कहा कि ज्यादातर छोटे दल सदन चलने देना चाहते हैं, वे अपने मुद्दे उठाना चाहते हैं।
Om Birla : किरेन रिजिजू ने और क्या बताया?

किरेन रिजिजू ने पीटीआई को दिए बयान में कहा कि 9 मार्च को लोकसभा में हम स्पीकर के खिलाफ लाए गए नो कॉन्फिडेंस मोशन पर बहस करेंगे. पहले दिन ही इसे उठाने का नियम है. बहस के बाद वोटिंग होगी.
No-Confidence Motion : विपक्ष क्यों लाया अविश्वास प्रस्ताव

दरअसल विगत सत्र के दौरान संसद में बहुत बार रुकावट आई थी। 2 फरवरी को राहुल गांधी पूर्व आर्मी चीज मनोज नरवने की अनपब्लिश किताब का एक हिस्सा कोट करना चाहते थे जिसे पढ़ने से स्पीकर ने सदन के कानूनों का हवाला देते मना कर दिया था, जिस चलते कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताई थी।
यह भी पढ़ें – HAM Cheif जीतन राम मांझी ने साधा राहुल पर निशाना, कहा- ‘उलटी खोपड़ी’




















