Lok Sabha Transgender Bill: भारत में थर्ड जेंडर ‘ट्रांसजेंडर’ समुदाय के अधिकारों को और मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार को लोकसभा में ‘ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (अधिकारों की सुरक्षा) संशोधन विधेयक, 2026’ बिना शोरगुल ही पेश किया गया। सरकार का कहना है कि इस विधेयक का मकसद ट्रांसजेंडर समाज के अधिकारों की सही से सुरक्षा करना और उनकी जीवन की शैली में सुधार लाना है।
Lok Sabha Transgender Bill: क्या है ‘ट्रांसजेंडर अधिकार संशोधन विधेयक 2026?

सरकार के अनुसार, ‘ट्रांसजेंडर अधिकार संशोधन विधेयक, 2026’ को एक ऐसे समावेशी समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जहाँ सभी को समान अधिकार प्राप्त हों। इस कानून के माध्यम से, ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को शिक्षा, रोज़गार और सामाजिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में अधिक अवसर और सुरक्षा प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Goverment Reaction on Bill: सरकार ने क्या कहा?
यह विधेयक ट्रांसजेंडर समुदाय को होने वाले भेदभाव को कम करने और उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल करने पर विशेष ज़ोर देता है। इसके अलावा, सरकार का मानना है कि इस कदम से उन्हें सरकारी योजनाओं और सुविधाओं तक आसानी से पहुँच मिल सकेगी। सरकार यह भी कहती है कि ट्रांसजेंडर समुदाय को लंबे समय से सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। इस संदर्भ में, यह विधेयक उनके अधिकारों की रक्षा करने और समाज में उन्हें एक समान स्थान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकता है।


Download Android App
Download iOS App




