45 दिन बाद मिलेगा दूसरा सिलेंडर, सरकार ने गांव में जमाखोरी रोकने के लिए 20 दिन बढ़ाया समय

Summary :

LPG Shortage in India : पश्चिमी देशों में चल रही जंग के चलते दुनिया भर में इसका असर पड़ने लगा है। ईरान ने strait of hormuz पर रोक लगा दी है जिस चलते उस रास्ते होने वाला ईंधन का निर्यात पूरी तरह ठप हो चुका है। अब इसका परिणाम सबसे पहले घरों के चूल्हों पर पड़ने लगा है। देशभर में LPG की किल्लत हो गई है। गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं। गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है, जिसे रोकने के लिए सरकार ने बुकिंग के नियमों में फिर से बदलाव किया है। LPG Shortage…

LPG Shortage in India : पश्चिमी देशों में चल रही जंग के चलते दुनिया भर में इसका असर पड़ने लगा है। ईरान ने strait of hormuz पर रोक लगा दी है जिस चलते उस रास्ते होने वाला ईंधन का निर्यात पूरी तरह ठप हो चुका है।

अब इसका परिणाम सबसे पहले घरों के चूल्हों पर पड़ने लगा है। देशभर में LPG की किल्लत हो गई है। गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं। गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है, जिसे रोकने के लिए सरकार ने बुकिंग के नियमों में फिर से बदलाव किया है।

LPG Shortage in India: ग्रामीण इलाकों में 45 दिन का समय

LPG Shortage in India
LPG Shortage in India (Source: Social Media)

इसे ध्यान में रखते हुए अब सरकार ने अब ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर लेने के बाद अगला सिलेंडर 45 दिन बाद बुक किया जा सकेगा। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संसद में बताया कि यह फैसला सप्लाई को बेहतर तरीके से मैनेज करने और बेवजह होने वाली ‘पैनिक बुकिंग’ को रोकने के लिए किया है।

LPG Cylinder Crisis: 55 दिन की बजाय 15 दिन में बुक करा रहे लोग

LPG Cylinder Crisis
LPG Cylinder Crisis (Source: Social Media)

गांवों में औसतन एक परिवार सालभर में करीब 5 सिलेंडर ही इस्तेमाल करता है। ऐसे में जल्दी दोबारा बुकिंग की जरूरत नहीं पड़ती थी। लेकीन जैसे ही पैनिक सिचूऐशन होने लगी, लोग सिलेंडर खत्म होने से पहले ही बुक कराने लगे हैं। हाल ही में देखा गया कि लोग अफवाहों की वजह से जरूरत न होने पर भी जल्दी-जल्दी सिलेंडर बुक करके स्टॉक कर रहे थे।

LPG Shortage in India : क्या कहा मंत्रालय ने

मंत्रालय की ओर से बताया गया कि जो लोग पहले औसतन 55 दिनों में सिलेंडर बुक कराते थे, उन्होंने अचानक 15-15 दिनों के अंतर पर बुकिंग शुरू कर दी थी। इस तरह की एडवांस और जल्दबाजी में की जा रही बुकिंग से सिस्टम पर दबाव बढ़ रहा था।

इंडक्शन की ओर लोग

LPG Cylinder Crisis (1)
LPG Cylinder Crisis (Source: Social Media)

इस बीच शाकींग डाटा इंडक्शन बनाने वाली कंपनियों से आने लगा है। LPG गैस की किल्लत की वजह से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इंडक्शन (इलेक्ट्रिक कुकटॉप) की मांग तेजी से बढ़ गई है। अमेजन पर एक ही दिन में करीब 1.34 लाख से अधिक इंडक्शन की बिक्री दर्ज की गई है। हैरानी वाली बात यह यही कि ऐमज़ान के अनुसार एक माह में करीब 1.80 लाख इंडक्शन बिकते हैं।

पिछले चार दिनों में अमेजन सहित अन्य ई-कॉमर्स कंपनियों को मिलाकर करीब 5 लाख इंडक्शन की ऑनलाइन बिक्री हुई है। अमेजन पर इंडक्शन बेचने वाली लगभग 100 कंपनियों में से 70 का स्टॉक खत्म है। विशाल, एलेक्ट्रॉनिक मार्ट, विजय सेल्स में भी इंडक्शन की सबसे ज्यादा बिक्री होने लगी है, वहाँ भी इंडक्शन आउट ऑफ स्टॉक बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें – डीए के भुगतान में देरी को लेकर पश्चिम बंगाल के कर्मचारी आज हड़ताल पर

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।