पत्नी को कितनी देर निहारोगे… 90 घंटे करो काम, LT एसएन सुब्रह्मण्य के बयान पर बवाल

Summary :

एसएन सुब्रह्मण्य के बयान पर L&T कंपनी ने दी सफाई

Larsen & Toubro के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन के बयान पर बवाल हो गया है। दरअसल एसएन सुब्रह्मण्यन ने कंपनी के कर्मचारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होनें कर्मचारियों को हफ्ते में 90 घंटे काम करने की बात कही। साथ ही अफसोस जताते हुए कहा कि मैं अपने कर्मचारियों को रविवार के दिन भी काम नहीं करवा पा रहा हूं। घर मे कम और कार्यालय में अधिक समय बिताना चाहिए, घर में कब तक पत्नी को निहारोगे। इस बयान के बाद एसएन सुब्रह्मण्यन ट्रोल हो गए।

L&T कंपनी ने दी सफाई

एसएन सुब्रह्मण्य के बयान के बाद कंपनी ने अपनी सफाई दे दी है और कहा है कि एसएन सुब्रह्मण्य के बयान का उद्देश् महत्वाकांक्षा को उजागर करना है क्योंकि असाधारण प्रयास करके ही असाधारण परिणामों को हासिल किया जा सकता है। L&T उत्साह और प्रदर्शन संस्कृति को बढाने पर जोर देती है।

INFOSYS कंपनी ने दी थी 70 घंटे काम करने की सलाह

एसएन सुब्रह्मण्य के बयान से पहले ही INFOSYS कंपनी के को-फाउंडर ने भी बयान दिया था कि कर्मचारियों को 70 घंटे काम करना चाहिए। इस बयान की पूरे जगत में तारिफ हुई थी लेकिन एसएन सुब्रह्मण्य के बयान पर हर जगह आलोचना हो रही है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।