Highlights:
- शिवसेना नेता संदीप थापर की लुधियाना में हत्या पर पंजाब में हिन्दू संगठनों हुए उग्र
- हिन्दू संगठनों ने कल यानी छह जुलाई को बंद का किया ऐलान
- शिवसेना के नेता संदीप थापर पर कथित तौर पर तीन निहंगों ने तलवारों से हमला कर दिया, इस हमले में बुरी तरह जख्मी
हिंदू संगठनों की ओर से शनिवार को Ludhiana बंद का ऐलान
डीएमसी अस्पताल में मीडिया से बात करते हुए शिवसेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन ने कहा कि वह इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं। पुलिस प्रशासन पूरी तरह फेल हो गया है। हिंदू संगठनों की ओर से शनिवार को लुधियाना बंद का ऐलान किया गया है। बंद सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रहेगा। इस दौरान घायल शिवसेना नेता संदीप थापर भी हमारे साथ होंगे, जिनका इस वक्त ऑपरेशन चल रहा है।
फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं
डीसीपी जसकिरन सिंह तेजा ने कहा कि शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे तीन अज्ञात लोगों ने संदीप थापर पर तलवार से हमला किया। वह घायल हो गए और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है, फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
शिवसेना नेता एक कार्यक्रमों का रहा हिस्सा
दरअसल पंजाब के लुधियाना में शिवसेना के नेता संदीप थापर पर कथित तौर पर तीन निहंगों ने तलवारों से हमला कर दिया। इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि संदीप थापर पर उस समय हमला किया गया, जब वह एक समारोह में हिस्सा लेने के बाद बाहर आ रहे थे। हमले में उनके सिर पर चोटें आईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। गौर करने वाली बात यह है कि जब थापर पर हमला हुआ, तो उनके सुरक्षाकर्मी मौके पर मौजूद थे। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर निहंग भागने में सफल रहे।
बता दें कि निहंग सिख संप्रदाय में एक योद्धा के तौर पर जाने जाते है, जो आमतौर पर नीले कपड़े पहनते है और पारंपरिक हथियार रखते हैं।


Download Android App
Download iOS App



