मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल छह केंद्रीय मंत्रियों के सम्मान में आयोजित किया जाने वाला अभिनंदन समारोह स्थगित कर दिया गया है।
Highlights
- भाजपा नेता सत्यनारायण जटिया की पत्नी का निधन
- सीएम मोहन यादव ने जताया शोक
- केंद्रीय मंत्रियों के सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह भी स्थगित
भाजपा के वरिष्ठ नेता Satyanarayan Jatiya की पत्नी का निधन
मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) के भाजपा प्रदेश कार्यालय में पीएम मोदी के मंत्रिमंडल के छह केंद्रीय मंत्रियों के सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह स्थगित कर दिया गया है। भाजपा की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड के सदस्य एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण जटिया की धर्मपत्नी के निधन पर प्रदेश कार्यालय में होने वाला अभिनंदन समारोह स्थगित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार बनी सरकार में राज्य के शिवराज सिंह चौहान, डॉ. वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, एल. मुरूगन, दुर्गादास उईके, सावित्री ठाकुर को शामिल किया गया है।
Madhya Pradesh के सीएम मोहन यादव ने जताया दुःख
मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया की धर्मपत्नी कलावती जटिया के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।
(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



