महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने यहां मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निवास ‘मातोश्री’ में गुरुवार की शाम सपरिवार भोजन किया।
शिवसेना के एक नेता ने कहा, ‘‘उन्हें (राज्यपाल) मुख्यमंत्री द्वारा निमंत्रण दिया गया था। भोज का उद्देश्य (सरकार और राज्यपाल के बीच) बेहतर संचार और (शासन के) सुगम संचालन के लिए एक-दूसरे को बेहतर ढंग से जानने का था।’’
कोश्यारी ने पिछले साल सितम्बर में राज्यपाल का पद संभाला था।


Download Android App
Download iOS App



