गुजरात का चुनाव और शरद यादव-अली अनवर का राज्यसभा की सदस्यता खत्म होने पर राजनीतिक का नब्ज टटोलने वाले लालू प्रसाद ने कहा कि साईनिंग इंडिया की तरह मेकिंग इंडिया, डिजिटल इंडिया टांय-टांय फिस हो जायेगा। अभी देश की मीडिया का निगाह चुनावी रण पर टिकी है। नीतीश कुमार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि शरद और अली अनवर का क्या कसूर था वह तो जनता तय करेगे। नीतीश कुमार भाजपा के साथ मिलने वाले थे तो हमारे यहां क्यों टीका लगवाते थे।
वे खुद राबड़ी देवी के पास चलकर आये थे और बोला कि हमलोगों की राजनीति समाप्त हो गयी है अब तो बच्चों की राजनीति बची है। मेरे दोनों बेटों की मौजूदगी में मुझसे आशीर्वाद लेने आये। उन्होंने कहा कि जब तक धरती रहेगी सात जन्म तक भाजपा के साथ नहीं जाने वाले, मगर आज वे भाजपा का जी-हजूरी कर रहे हैं। लालू प्रसाद ने केन्द्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार का तीन साल हो गया। एक साल के बाद चुनाव का बिगूल फूूका जायेगा।
देश के प्रधानमंत्री करोड़ों जनता से वादा किया था कि बेरोजगारों को रोजगार देंगे, किसानों का रोजगार बढ़ायेंगे, हमारे शासन आने के बाद कोई किसान आत्महत्या नहीं करेंगे और सभी किसानों का कर्ज माफ करेंगे। कॉरपोरेट जगत की तरह कृषि को भी आगे बढ़ायेंगे।
मगर यह सब चकनाचूर हो गया। किसानों का बदहाली है पूरे देश में किसान तबाह हैं नौजवान युवाओं की बेरोजगारी बढ़ रही है पूरे देश में युवा इस राज्य से उस राज्य में अपना रोजी-रोटी की तलाश करता है और फिर निराश होकर घर आ जा रहा है। कहीं भी वेकेंसी नहीं है इन्होंने जो योजना पास किया कि आदर्श ग्राम बनायेंगे, गंगा की सफाई करेंगे, स्वच्छता अभियान चलायेंगे, लेकिन सारे योजनाएं फेल होगया। गांव केलोग इनके सांसदों को खोज रहे हैं कि सांसद जी कहां पर है। इनका एक भी योजना का गरीबों के बीच क्रियाकलाप नहीं हो रहा है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



