Malda Mastermind Mofakkerul Arrest: पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले ही SIR प्रक्रिया के तहत मतदाता सूचियों से बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने के कारण उपद्रव शुरू हो गया और प्रदर्शनकारियों ने पांच विधानसभा क्षेत्रों में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों और प्रमुख ग्रामीण मार्गों को जाम कर दिया। साथ ही SIR अधिकारियों को कई घंटो तक बंधक भी बना कर रखा गया। अब इस मामले की जांच NIA सौंप दी है इसी बीच कालियाचक मुर्शिदाबाद मामले के मुख्य साजिशकर्ता अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम को बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया और वह भागने की कोशिश कर रहा था।
Malda Mastermind Mofakkerul Arrest: AIMIM का नेता मास्टरमाइंड मोफक्करुल

मालदा उपद्रव का मास्टरमाइंड मोफक्करुल ओवैसी की पार्टी AIMIM से जुड़ा है बता दें कि वह इटाहार के पोरसा हाटखोला का निवासी और वकील भी रह चुका है। वकालत में मोफक्करुल ने अपना चैंबर कोलकाता में खोला हुआ है और कलकत्ता हाईकोर्ट में केस भी लड़ा है। वहीं राजनीति करियर की बात करें तो वह 2021 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM में शामिल हुआ था और इटाहार सीट से चुनाव भी लड़ा था लेकिन कम वोट मिलने के बाद जीत हासिल नहीं कर पाया।
SIR अधिकारियों को बनाया बंधक
बंगाल के मालदा जिले में ग्रामीणों द्वारा तीन महिलाओं सहित सात न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने के बाद घटी है। यह घटना व्यापक विरोध प्रदर्शनों की लहर का हिस्सा थी, जिसने मालदा को पूरे दिन ठप्प कर दिया, क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने कम से कम पांच विधानसभा क्षेत्रों में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों और प्रमुख ग्रामीण मार्गों पर सड़क जाम कर दी थी। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि उन्हें इस घटना की पहले से कोई जानकारी नहीं थी और मौजूदा मुख्य सचिव ने उनसे एक बार भी संपर्क नहीं किया है।
Malda Mastermind Mofakkerul Arrest: NIA को सौंपी जांच

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने चिंता व्यक्त की कि पूर्व सूचना के बावजूद, राज्य के अधिकारी तुरंत सुरक्षा देने में विफल रहे, जिससे अधिकारियों को घंटों तक भोजन पानी के बिना रहना पड़ा। बता दें कि इस घटना को गंभीरता से लेते हुए, एनआईए को इस हिंसा के पीछे किसी बड़ी साजिश या सोची समझी साज़िश का पता लगाने के लिए जांच शुरू करने का दायित्व सौंपा गया है।


Download Android App
Download iOS App




