Kartavya Path: राजधानी दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कर्तव्य पथ पर एक युवक पर चाकू से हमला किया गया है। इस घटना के बाद वह मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया । हालांकि पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक फोटोग्राफर और एक युवक के बीच झगड़ा हो गया था, जिसको लेकर कर्तव्य पथ पर चाकूबाजी हो गई।
Highlights
- कर्तव्य पथ पर दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी
- शख्स ने फोटोग्राफर पर किया चाकू से हमला
- आरोपी तेलंगाना का रहने वाला है
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर को फोटोग्राफर और युवक के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद शख्स ने फोटोग्राफर पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने पीड़ित के हाथ और गले पर चाकू से वार किया। बताया जा रहा है कि पीड़ित शख्स इंडिया गेट पर फोटोग्राफी का काम करता है।
आरोपी तेलंगाना का रहने वाला है
पुलिस ने बताया है कि आरोपी का नाम योहान है और वो मानसिक रूप से भी ठीक नहीं लग रहा है। बताया गया है कि आरोपी शख्स तेलंगाना का रहने वाला है। आरोपी तेलंगाना से भी घर से भागा हुआ है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली के सबसे सेंसिटिव इलाकों में से एक मन जाता है कर्तव्य पथ
कर्तव्य पथ दिल्ली के सबसे सेंसिटिव इलाकों में से एक मन जाता है। ये रोड राष्ट्रपति भवन को इंडिया गेट से जोड़ती है। ये वही रोड है, जिसपर महीने भर पहले ही 26 जनवरी की परेड हुई थी और देश दुनिया के नामचीन शख्स इकट्ठा हुए थे। इस इलाके में कई मंत्रालय और प्रशासनिक भवन भी हैं।]ऐसे में यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहते हैं। इन इंतजामों के बावजूद भी चाकूबाजी की घटना होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। हालांकि पुलिस ने समय रहते ही आरोपी शख्स को दबोच लिया है। पुलिस अब इस मामले में आगे की पड़ताल कर रही है। साथ ही पीड़ित शख्स को भी इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



