Mangesh Yadav Encounter: मंगेश यादव के एनकाउंटर का मामला गर्माता जा रहा है। बता दें कि अब मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगेश यादव ( Mangesh Yadav ) एनकाउंटर को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी पुलिस विभाग साजिश करने में जुटा है। अखिलेश यादव ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मैं मंगेश के परिवार से मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस साजिश करने और एनकाउंटर करने का काम कर रही है।
Highlights:
मंगेश यादव के एनकाउंटर का मामला गरमाया
सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने पुलिस विभाग और योगी सरकार पर साधा निशाना
पुलिस के डर से कोई भी कुछ भी बयान दे सकता है- अखिलेश यादव
पुलिस को दिए गए मंगेश के परिवार के बयान पर उन्होंने कहा कि पुलिस के डर से कोई भी कुछ भी बयान दे सकता है। मंगेश यादव को घर से उठाकर मारा गया था। मैं सच्चाई जानने के लिए उनके परिवार से मिला था। अखिलेश यादव ने कल आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बयान दिया था कि मठाधीश और माफिया एक ही जैसे होते हैं। उन्होंने कहा कि जब किसी नेता ने नारा दिया था कि ‘इनको मारो जूते चार’ तो इन लोगों ने क्यों नाराजगी नहीं जताई थी।
अयोध्या में जमीनों को लेकर घोटाला हुआ है- अखिलेश यादव
अखिलेश ने कहा कि अयोध्या में जमीनों को लेकर घोटाला हुआ है। सिर्फ जमीन नहीं, बल्कि तालाब भी खत्म कर दिए गए। वह भारतीय जनता पार्टी नहीं, बल्कि भारतीय जमीन पार्टी बन गई है। मुझे अब दिल्ली निकलना है। हम दिल्ली को और आगे बढ़ाएंगे। इसके अलावा अखिलेश यादव ने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन देश की राजनीति को बदलने वाला था, लेकिन हमें धोखा मिला। ये बात बहुत छोटी है कि किसने किसका फोन नहीं उठाया। जिस समय मुझे गठबंधन टूटने की सूचना मिली उस समय बसपा के एक नेता मेरे साथ मंच पर बैठे थे। मैंने उनसे पूछा कि गठबंधन क्यों तोड़ा? तो उन्होंने कहा कि हमें और आपको दोनों को धोखा मिला है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में 370 हटने के बाद पहली बार चुनाव हो रहे हैं। सपा वहां चुनाव लड़ रही है। राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बनने के लिए छोटे राज्यों में अच्छे मौके मिलते हैं।


Download Android App
Download iOS App






