तेलंगाना से तेदेपा और कांग्रेस के कई नेता बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल हो गए। भगवा पार्टी ने कहा है कि वह राज्य की सत्ताधारी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की मुख्य प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरी है।
तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के जो नेता भाजपा में शामिल हुए हैं, उनमें अविभाजित आंध्रप्रदेश के पूर्व मंत्री ई पेड्डी रेड्डी और बोदा जर्नादन और पूर्व सांसद सुरेश रेड्डी का नाम है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम शशिधर रेड्डी और पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेता शेख रहमतुल्ला भी भाजपा में शामिल हो गए।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव पी मुरलीधर राव ने उन्हें पार्टी में शामिल किया। राव ने दावा किया कि तेलंगाना में ‘टीआरएस के कुशासन’ से लड़ने में केवल उनकी पार्टी ही सक्षम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, टीआरएस की मदद कर रही है और लोग देख रहे हैं कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो परिवार और जाति की राजनीति से दूर रहती है।


Download Android App
Download iOS App



