लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीँ बीते चार उपचुनाव में गठबंधन के नतीजों से उत्साहित बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने भी पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए अपने पुराने वफादारों की जिम्मेदारी बढ़ाकर उन्हें ईनाम दिया है। सोमवार को हुई संगठन की समीक्षा बैठक में मायावती ने मुरादाबाद के रहने वाले और पूर्व विधायक गिरीश चन्द्र को पूरे वेस्ट यूपी का प्रभारी बनाया है। इससे पहले वे अभी तक जोनल कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी निभा रहे थे। वहीँ इसके साथ ही मंडल प्रभारी रणविजय सिंह को मुरादाबाद के साथ ही बरेली जोन की भी जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
फ़िलहाल वक्त इस समय गिरीश चन्द्र के साथ ही समसुद्दीन राईनी के साथ ही राजकुमार और सूरज सिंह भी वेस्ट यूपी की कमान संभाले है। लेकिन कुछ ही वक्त में केवल एक जिले के पदाधिकारियों पर मायावती का भरोसा सीधा राजनितिक सन्देश देता है। जिसमें उनके सजातीय कार्यकर्ताओं में सकारात्मक सन्देश जाएगा। इसी के तहत ही रणविजय सिंह का भी कद बढाया गया है।
यहां बता दें कि पिछले महीने ही मायावती ने राज्यसभा सांसद वीर सिंह को राष्ट्रिय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी थी। और अब यहीं से गिरीश चन्द्र को पश्चमी यूपी प्रभारी की कमान सौंपना उनकी मजबूत रणनीति माना जा रहा है। दोनों नेता मायावती के वफादार के साथ ही सजातीय भी हैं और संगठन की शुरुआत से साथ जुड़े हैं। फिर इससे ये सन्देश भी जाएगा कि पार्टी वफादारों के लिए अभी भी पार्टी में उचित स्थान है। बसपा सुप्रीमों अपने संगठन को लोकसभा 2019 एक नये स्वरुप में प्रवर्तित कर जनता के लिए काम करने का प्रयास कर रही है। ताकि एक अच्छा संदेश जाय।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



