कदंब के फल के औषधीय गुण, जानें इसके स्वास्थ्य लाभ

Summary :

स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए कदंब का फल लाभकारी

कदंब के फल खाने में तो स्वादिष्ट होते ही हैं, इसमें कई औषधीय गुण भी होते हैं। इसे आयुर्वेद में वरदान माना जाता है। यह पीले रंग का फल न केवल स्वाद में अच्छा होता है, बल्कि इसमें कई पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।

आयुर्वेद में कदंब के पत्तियां, फलों और फूलों का इस्तेमाल औषधि तैयार करने के लिए किया जाता है। इस फल में विभिन्न प्रकार के विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो मधुमेह (डायबिटीज) को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। आइए, जानते हैं कि कदंब के फल खाने से किन-किन बीमारियों को दूर करने में मदद मिल सकती है।

कदंब का फल एनीमिया (खून की कमी) को दूर करने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाते हैं, जिससे खून की कमी की समस्या दूर होती है।

Col. Ponung Doming: दुनिया की सबसे ऊंची सीमा टास्क फोर्स की पहली महिला कमांडर

स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए कदंब का फल बहुत फायदेमंद है। यह फल किसी औषधि से कम नहीं हैं। यह फल ब्रेस्ट मिल्क की मात्रा बढ़ाने में मदद कर करता है, जिससे स्तनपान कराने वाली माताओं को फायदा हो सकता है।

कदंब के फल में कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट की मौजूदगी डायबिटीज (ब्लड शुगर) के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद गुण रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। यदि आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको नियमित रूप से कदंब का फल खाना चाहिए।

कदंब का फल पुरुषों के लिए भी फायदेमंद है। यह फल पुरुषों में स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर की स्टैमिना को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे पुरुषों की फर्टिलिटी और एनर्जी लेवल में सुधार हो सकता है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.