Meghalaya Coal Mines Blast: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेघालय के ईस्ट जैंटिया हिल्स जिले में हुए कोयला खान हादसे पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से विशेष अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेघालय के ईस्ट जैंटिया हिल्स जिले में हुई कोयला खदान दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

पीएम ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ईस्ट जैंटिया हिल्स, मेघालय में हुई दुर्घटना से दुख हुआ। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया, उन्हें मेरी संवेदनाएं। घायल शीघ्र स्वस्थ हों। उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से वित्तीय सहायता की भी घोषणा की।
Pained by the mishap in East Jaintia Hills, Meghalaya. Condolences to those who lost their loved ones. May the injured recover at the earliest.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The injured would be given Rs. 50,000: PM…
— PMO India (@PMOIndia) February 5, 2026
इसके तहत प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपए की विशेष अनुग्रह राशि और दुर्घटना में घायल लोगों को 50,000 रुपए की सहायता दी जाएगी। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनार्ड के. सैंगमा ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने दुर्घटना की पूरी जांच का आदेश दिया है और जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Meghalaya Coal Mines Blast: दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश
उन्होंने कहा, मेघालय सरकार ने इस घटना की व्यापक जांच का आदेश दिया है। जिम्मेदारी तय की जाएगी और जो लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सुरक्षा के मामलों में कोई नरमी नहीं बरती जाएगी और मानव जीवन की सुरक्षा को लेकर राज्य किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि जांच के परिणामों के आधार पर प्रशासन सभी आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक कदम उठाएगा। मुख्यमंत्री सैंगमा ने कहा, इस दुःख के समय में राज्य उन सभी प्रभावित लोगों के साथ एकजुट है।

Meghalaya Coal Mines Blast: हादसे में मरने वालों की संख्या 18 हुई
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह हाल के वर्षों में हुई सबसे घातक खदान दुर्घटनाओं में से एक है। थांग्स्कू क्षेत्र में कथित अवैध कोयला खदान में हुई बड़ी विस्फोटक घटना के बाद अब तक कम से कम 18 मजदूरों के शव बरामद किए जा चुके हैं। ईस्ट जैंटिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार ने मीडिया को बताया, अब तक 18 शव बरामद किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि खोज और बचाव अभियान अभी भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय सरकार की ओर से पीड़ितों को तत्काल सहायता के रूप में यह अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। घटनास्थल पर बचाव और जांच कार्य जारी है।
CM Conrad K. Sangma: सीएम संगमा ने हादसे की दी जानकारी
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने गुरुवार को पुष्टि की कि कोयला समृद्ध पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले के थांग्सको में ढही अवैध कोयला खदान से अब तक कम से कम 18 मजदूरों के शव बरामद किए गए हैं। खोज और बचाव अभियान जारी है। यहां पत्रकारों से बात करते हुए संगमा ने बताया कि यह घटना आज सुबह हुई जब डायनामाइट के एक शक्तिशाली विस्फोट से अवैध खदान ढह गई, जिसमें कई मजदूर अंदर फंस गए। बताया जाता है कि यह विस्फोट सुबह करीब 11:30 बजे खनन कार्य के दौरान हुआ।

संगमा ने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रहे हैं और जिला अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। गृह (पुलिस) विभाग के प्रभारी उपमुख्यमंत्री भी बचाव अभियान को कुशलतापूर्वक चलाने के लिए प्रशासन के साथ समन्वय कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खोज और बचाव अभियान जारी है और जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार इस घटना को अत्यंत गंभीरता से ले रही है।
ALSO READ: छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने रवाना किया ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’


Download Android App
Download iOS App




