यू पी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ .दिनेश शर्मा राज्य विधान परिषद की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
बीजेपी ने यू पी विधानपरिषद के उपचुनावों के लिये इन तीनों नेताओं के साथ राज्य सरकार में मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और मोहसिन रत्रा को आज यहां उम्मीदवार घोषित किया। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर और श्री मौर्य फूलपुर लोकसभा सीटों से जल्द ही त्यागपत्र देंगे।
भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति के सचिव जगत प्रकाश नड्डा ने बताया कि पार्टी ने विधानपरिषद के चुनाव में पांच नेताओं को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। इनमें योगी आदित्यनाथ, श्री मौर्य, डॉ. शर्मा, राज्य के परिवहन, ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्रदेव ङ्क्षसह और वक्फ तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री मोहसिन रजा शामिल हैं।
दरअसल यूपी विधान परिषद में चार सीटों पर चुनाव होना था ये सभी सीटें अलग-अलग दलों से विधान परिषद के सदस्यों के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थीं। आयोग ने इन चारों सीटों पर चुनाव कराने का फैसला लिया था। लेकिन ठाकुर जयवीर सिंह और अंबिका चौधरी का विधान परिषद में कार्यकाल एक वर्ष से भी कम का था, जिस वजह से इनकी सीटों पर चुनाव की घोषणा नहीं की गई थी। जिसके बाद प्रदेश सरकार ने आयोग को एक प्रतिवेदन दिया था, जिसे आयोग ने स्वीकार करते हुए ठाकुर जयवीर सिंह की खाली पड़ी सीट पर चुनाव कराने का फैसला लिया है।
आपको बता दें कि योगी सरकार में पांच ऐसे मंत्री हैं जोकि किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं, जिसमें खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी शामिल हैं। उनके अलावा स्वतंत्र देव व मोहसिन रजा भी ऐसे मंत्री हैं जोकि किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।


Download Android App
Download iOS App



