गुजरात के सूरत में 23 वर्षीय मॉडल अंजलि वरमोरा ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसका शव उसके घर में पंखे से लटका मिला। शुरुआती जांच में मानसिक तनाव को आत्महत्या का कारण माना जा रहा है। आत्महत्या से एक दिन पहले अंजलि ने इंस्टाग्राम पर कुछ भावुक पोस्ट किए थे। कुछ समय पहले सूरत में एक अन्य मॉडल सुखप्रीत कौर ने भी आत्महत्या कर ली थी। सूरत पुलिस के डीसीपी विजय गुर्जर के मुताबिक अंजलि वरमोरा फ्रीलांस मॉडलिंग करती थी। डीसीपी के मुताबिक मॉडल चार स्टूडियो से जुड़ी हुई थी। अंजलि वरमोरा नवसारी बाजार के एक अपार्टमेंट में रहती थी। शुक्रवार रात मॉडल अंजलि वरमोरा का शव सूरत के अठवा इलाके में उसके घर पर मिला। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
डिप्रेशन में थी मॉडल
अंजलि काफी समय से मानसिक तनाव से जूझ रही थी। हालांकि उन्हें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस अब उसके परिवार और दोस्तों से पूछताछ कर रही है। वह सूरत में अपनी मां, भाई और एक बहन के साथ रहती थी। पुलिस कोई सुराग पाने के लिए उसके मोबाइल फोन की भी जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर और भी चौंकाने वाली बातें सामने आ सकती हैं। अंजलि पिछले कुछ महीनों से सूरत और अहमदाबाद में प्रोजेक्ट कर रही थी।
इंस्टाग्राम पर किया था भावुक पोस्ट
गुरुवार को अंजलि ने इंस्टाग्राम पर दो पोस्ट किए। पहली पोस्ट में उसने लिखा कि अगर सब साथ छोड़ देते हैं तो कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन जब अपनों का साथ छूट जाता है तो बहुत दुख होता है। दूसरी पोस्ट में उसने लिखा कि ‘आज उसने मुझे एहसास दिलाया कि मैं उसके लिए कुछ नहीं हूं।’ कयास लगाए जा रहे हैं कि वह किसी रिलेशनशिप में थी, जिसमें उसे धोखा मिला। तब से वह डिप्रेशन में थी।
अंजलि की सगाई हो चुकी थी
सूरत पुलिस के डीसीपी विजय गुर्जर इस मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। मॉडल की सगाई भी हो चुकी थी लेकिन लड़के मां की मौत हो गई, जिस कारण सगाई को एक साल के लिए टालना पड़ा। गुर्जर ने कहा कि मॉडल से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, उस रात अंजलि अपने मंगेतर से बात कर रही थी और उसने उससे मिलने के लिए भी कहा था लेकिन लड़का दुकान पर काम में व्यस्त था और उससे मिल नहीं पाया।
सोनम को शिलांग लेकर जा रही थी पुलिस, अचानक रास्ते में गायब हुई सुरक्षा गाड़ियां


Download Android App
Download iOS App




